फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sevadar of Dhopeshwarnath temple commits suicide in Bareilly

UP News: 'किसी लड़के के साथ ऐसा न हो, मुझे इंसाफ मिले', यूट्यूब पर वीडियो अपलोड कर छात्र ने दी जान

Tue, 10 Mar 2026 02:28 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 10 Mar 2026 02:28 PM IST
सार

बरेली के धोपेश्वरनाथ मंदिर के पास रहने वाले छात्र ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार को उसका शव घर में ही फंदे से लटका मिला। मरने से पहले उसने वीडियो बनाया, जिसमें अपने परिवार, प्रेमिका और पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Sevadar of Dhopeshwarnath temple commits suicide in Bareilly
विजय राठौर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कैंट निवासी स्नातक के छात्र ने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पहले उसने 32 मिनट 34 सेकंड का वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड कर दिया। इसमें उसने प्रेमिका के घरवालों, पुलिसकर्मियों के साथ ही अपने परिवार वालों पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


कैंट में धोपेश्वरनाथ मंदिर के पास रहने वाले 22 वर्षीय विजय राठौर ने घर में ही फंदे से लटककर जान दे दी। मंगलवार सुबह दस बजे परिजनों को जानकारी हुई। इससे आधा घंटा पहले ही उसने एक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर खुदकुशी की बात कही है। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे कि पुलिस पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


प्रेमिका के परिजनों पर लगाया पिटाई का आरोप 
वीडियो में विजय ने बताया है कि उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वाले विरोध में आ गए। उसने खुद को समझा लिया, लेकिन प्रताड़ना जारी रही। प्रेमिका के परिजनों ने कई बार उसकी पिटाई की। कैंट पुलिस को भ्रामक व जाति आधारित उत्पीड़न की शिकायतें देकर उसे परेशान कराया। पुलिस ने उसे पीटा। महिला दरोगा बार-बार बुलाकर परेशान करती रही। आरोप लगाया कि पुलिस ने रुपये लेकर कार्रवाई की। उसे अपने परिजनों से मदद की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने और ज्यादा उत्पीड़न किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी से न्याय की उम्मीद जताई
वीडियो में विजय ने कहा कि वह मानसिक रूप से परेशान है और पूरी-पूरी रात सो नहीं पा रहा है। आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। उसने कहा कि वह इस वीडियो को मुख्यमंत्री व एसएसपी बरेली तक पहुंचाना चाहता है। उसने सुना है कि एसएसपी अच्छे अधिकारी हैं। उसे उम्मीद है कि मौत के बाद उसे न्याय मिलेगा।

मंदिर में मुलाकात के बाद इंस्टाग्राम पर परवान चढ़ा प्यार
विजय ने बताया कि वह और उसके साथी धोपेश्वरनाथ मंदिर में अक्सर सफाई व सेवाकार्य करने जाते हैं। दो साल पहले मंदिर में सेवा के दौरान उसकी युवती से मुलाकात हुई थी। फिर इंस्टाग्राम पर चैट होने लगी। विजय के मुताबिक, महाशिवरात्रि से पहले प्रेमिका से उसका विवाद हो गया था। करीब एक महीने तक दोनों में बात बंद रही। उसे पता लगा है कि प्रेमिका का परिवार गुपचुप उसकी शादी करने जा रहा है। प्रेमिका से रिश्ते को बचाने के लिए वह गिड़गिड़ाया भी, लेकिन वह नहीं मानी।

यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में पत्नी की हत्या कर श्मशान में फेंका शव, अवैध संबंध के शक में पति ने दिया वारदात को अंजाम

स्टेटस पर लगाए धमकी भरे चैट वायरल
विजय की मौत के बाद कई स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि विजय ऐसे सोशल मीडिया स्टेटस लगाकर प्रेमिका व उसके परिजनों को धमका रहा था। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि युवती के परिवार ने विजय के खिलाफ कैंट थाने में शिकायत की तो महिला हेल्प डेस्क कर्मियों ने दोनों पक्ष को बुलाया था। युवती की जल्दी शादी कराने की वजह से उसका परिवार कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाने के मूड में नहीं था। विजय के वकील भाई ने भी उसी की गलती बताई थी। तब विजय ने खुद ही माफीनामा लिखकर दिया था। इसके बाद भी वह बाज नहीं आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed