फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife murdered on suspicion of illicit relationship by husband in Bareilly

Bareilly News: अवैध संबंध के शक में महिला की पीटकर हत्या, पीठ पर लादकर श्मशान में फेंका शव

Tue, 10 Mar 2026 12:50 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भुता (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, भुता (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 10 Mar 2026 12:50 PM IST
सार

बरेली के भुता क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक ने अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव श्मशान में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Wife murdered on suspicion of illicit relationship by husband in Bareilly
घटनास्थल पर जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के भुता थाना क्षेत्र के गांव रावलकलां में मंजू देवी (30 वर्ष) की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पति के रूप में साथ रह रहे भीमसेन ने हत्या की और मंगलवार सुबह शव पीठ पर लादकर गांव की श्मशान भूमि परिसर में फेंक दिया। मंजू की मां राजकुमारी ने भीमसेन के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस को पता चला है कि भीमसेन, मंजू के चरित्र पर शक करता था। मंगलवार सुबह मंजू देवी की हत्या का मामला संज्ञान में आने पर सीओ फरीदपुर संदीप सिंह गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि भीमसेन की पहली पत्नी पश्चिमी बंगाल निवासी शीला उसको छोड़कर चली गई थी। वह बरेली में ही मजदूरी करती है। भीमसेन चार साल पहले पीलीभीत के गांव विला खजुआ निवासी गरीब परिवार की मंजू को प्रेमजाल में फंसाकर ले आया था और पत्नी की तरह रख रहा था। अक्सर दोनों में झगड़ा होता था। सोमवार रात भी नशे में भीमसेन ने मंजू को लाठी-डंडों से जमकर पीट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


पड़ोसियों ने रोज का झगड़ा मानकर नहीं दिया ध्यान
ग्रामीणों ने बताया कि रोज का झगड़ा मानकर उन लोगों ने रात में इस ओर ध्यान नहीं दिया। मंजू की चीख-पुकार बंद हो गई तो उन्हें लगा कि झगड़ा खत्म हो गया है। मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे जब भीमसेन मंजू का शव पीठ पर लादकर ले जाते दिखा तो वे लोग चौंके। ग्रामीणों के मुताबिक भीमसेन शव को श्मशान भूमि में फेंककर भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी ने भीमसेन को कॉल कर बात भी की थी। तब उसने पुलिस को बताया कि मंजू की हत्या के बाद वह स्वयं भी खुदकुशी करना चाहता था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन चेक कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। बुधवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

आपराधिक प्रवृत्ति का है भीमसेन, कई मुकदमे दर्ज
प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि भीमसेन आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके विरुद्ध क्योलड़िया, बरखेड़ा, भुता थानों में पहले से दुष्कर्म, चोरी, लूट आदि के मुकदमे दर्ज हैं। दिखावे के लिए वह मजदूरी व अन्य कार्य करता था।

यह भी पढ़ें- UP: बरेली में शादी के तीन माह बाद नवविवाहिता की मौत, शाम को विदा होकर आई, रात में फंदे से लटका मिला शव

पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन शाम तक भीमसेन का नशा नहीं उतरा था। अन्य स्रोतों से पुलिस को जो जानकारी मिली, उसके मुताबिक वह मंजू के चरित्र पर शक करता था। दोनों अलग-अलग जाति के थे। कोई सहारा न होने पर मंजू उसके साथ आ गई थी, लेकिन यहां भी वह पछता रही थी। पहली पत्नी शीला ने किसी और से शादी कर ली है। शीला से भी भीमसेन के दो बच्चे हैं। दोनों भीमसेन के पिता सुरेंद्र के पास बरेली में रहते हैं।
 

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के मुताबिक प्रेम संबंध के शक में भीमसेन ने पत्नी की हत्या की है। हालांकि, अभी जांच जारी है। मंजू की मां रामकुमारी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed