फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Set up your own industry in the village, create a source of income along with self-employment.

Bareilly News: गांव में लगाएं अपना उद्योग, स्वरोजगार के साथ आमदनी का जरिया बनाएं

Wed, 29 Oct 2025 03:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 03:36 AM IST
विज्ञापन
Set up your own industry in the village, create a source of income along with self-employment.
बरेली। खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 10 लाख रुपये तक के प्रोजेक्ट को ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित करने के इच्छुक शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। यह जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने मंगलवार को दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो। बैंक द्वारा वितरित परियोजना में टर्म लोन मद पर सामान्य वर्ग के पुरुष आवेदक को चार प्रतिशत तक ब्याज स्वयं वहन करना होगा। इससे ऊपर का ब्याज शासन द्वारा देय होगा। आरक्षित वर्ग को टर्म लोन पर ब्याज मुक्त ऋण सफलतापूर्वक उद्योग संचालन पर उद्यमी के ऋण खाते में पांच वर्ष तक शासन द्वारा उद्यमी के पक्ष में बैंक को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

आवेदन करते समय आवेदक का फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, शैक्षिक योग्यता, अनापत्ति प्रमाणपत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट के दस्तावेज ऑनलाइन https://mmgrykhadi.upsdc.gov.in पर अपलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष संख्या 0581-2567395 पर भी संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed