फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Serviceman accused inspector and constable of beating him

Bareilly News: सेवादार ने दरोगा और सिपाहियों पर पीटने का लगाया आरोप

Fri, 01 Sep 2023 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 01 Sep 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Serviceman accused inspector and constable of beating him
बरेली। सिथरा गांव के रहने वाले अनिल वाल्मीकि ने हाफिजगंज थाने में तैनात दरोगा और सिपाहियों पर पीटने का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि वह ऋषिकेश के एक मंदिर में सेवादार है।
विज्ञापन

करीब दो महीने पहले उसकी भतीजी को गांव का रहने वाला तेजपाल फुसलाकर अपने साथ ले गया था। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर भतीजी को खोज लिया। आरोप है कि परिवार वालों को इसकी जानकारी नहीं दी। जब परिवार के लोग भतीजी के पास पहुंचे तो उन्हें मिलने भी नहीं दिया। इसके बाद उसे आरोपी के ही साथ ही भेज दिया।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद जब वह गांव आया तो आरोपी पक्ष के लोग दूसरी भतीजी को उठा ले जाने की धमकी दे रहे थे। इसकी शिकायत करने जब वह थाने गया तो आरोपियों पर कार्रवाई करने की जगह उसे ही हवालात में बंद कर दिया गया। पिटाई करने के साथ ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपमानित किया गया। इसके बाद उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने एसएसपी से आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। मामले में इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि लड़की बालिग थी। न्यायालय में उसने प्रेमी के साथ जाने की बात कही। इस पर उसे प्रेमी के साथ भेज दिया गया। शिकायतकर्ता लड़की के ससुरालीजनों से मारपीट कर रहे थे। सूचना पर एक आरोपी को थाने लाकर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। पिटाई का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed