{"_id":"68c72e4b8fd66bebc600fc50","slug":"server-hangs-taxpayers-are-struggling-to-file-income-tax-returns-bareilly-news-c-4-vns1074-726211-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सर्वर हैंग... आयकर रिटर्न भरने के लिए जूझते रहे करदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सर्वर हैंग... आयकर रिटर्न भरने के लिए जूझते रहे करदाता
विज्ञापन
बरेली। आयकर रिटर्न भरने की तिथि बढ़ने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही। लिहाजा, एक दिन शेष होने से रविवार को आईटीआर भरने वालों की तादाद ज्यादा होने से सर्वर हैंग होता रहा। इससे करदाताओं को खासी परेशानी हुई। आयकर बार एसोसिएशन ने इस संबंध में वित्त मंत्री को पत्र भेजा है।
आयकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा चावला के मुताबिक, सोमवार को आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि होने की वजह से रविवार को अवकाश के दिन भी रिटर्न फाइल करने वालों की कतार रही। एक साथ बड़ी तादाद होने से पोर्टल पर रिटर्न भरने की गति सुस्त रही। फार्म डाउनलोड करना हो या ओटीपी मिलना, इनमें देरी के चलते एक ही रिटर्न भरने में घंटे भर लगा। आयकर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के मुताबिक सिस्टम धीमा होने से वार्षिक सूचना तंत्र (एआईएस) में सभी खर्च नजर नहीं आ सके। इन समस्याओं से सलाहकार जूझते रहे।
कहा कि सामान्य दिनों में रिटर्न दस मिनट में भर जाता है, लेकिन पोर्टल की धीमी गति, नेटवर्क और सर्वर हैंग होने से वक्त लगा। संबंधित समस्याओं को दर्ज कर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संबोधित ड्राफ्ट मेल के जरिये भेजा है। तिथि बढ़ाने की भी मांग की गई है। ब्यूरो