{"_id":"60f085d68ebc3ea012606f2b","slug":"sero-surveillance-now-blood-samples-will-go-for-five-hundred-policemen-bareilly-news-bly4531859158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरो सर्विलांस: बरेली में शासन के निर्देश पर लिए जाएंगे पांच सौ पुलिसकर्मियों के ब्लड सैंपल, चेक हो रही एंटीबॉडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीरो सर्विलांस: बरेली में शासन के निर्देश पर लिए जाएंगे पांच सौ पुलिसकर्मियों के ब्लड सैंपल, चेक हो रही एंटीबॉडी
Fri, 16 Jul 2021 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:54 AM IST
सार
आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक, शासन से जारी कार्यक्रम के तहत अब पांच सौ पुलिसकर्मी के सैंपल होंगे। इसमें 250 को कोवाक्सिन और 250 को कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लगी होनी चाहिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में शासन के निर्देश पर चल रहे सीरो सर्विलांस में बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में दो सौ पुलिसकर्मियों के सैंपल लिए जाने थे। बाद में पांच सौ पुलिसकर्मियों के ग्रुप और स्लॉट के तहत अलग-अलग सैंपल लेने के निर्देश जारी हुए। स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस अफसरों से बातचीत कर अब शुक्रवार को सैंपलिंग शुरू होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक, शासन से जारी कार्यक्रम के तहत अब पांच सौ पुलिसकर्मी के सैंपल होंगे। इसमें 250 को कोवाक्सिन और 250 को कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लगी होनी चाहिए। इसमें भी दोनों ग्रुप में 125-125 महिला पुलिसकर्मी होनी जरूरी हैं।
विज्ञापन
नए दिशानिर्देश के तहत बृहस्पतिवार को पुलिस से संपर्क कर स्वास्थ्य विभाग ने बैचवार पुलिसकर्मी चयनित किए। उन्हें शुक्रवार को पुलिस लाइन पहुंचकर सीरो सर्विलांस के लिए ब्लड सैंपलिंग कराने को कहा गया है। पूर्वाह्न 11 बजे से सैंपलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन