फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sepak Takra competition debut at the University of

विश्वविद्यालय में सेपक टाकरा प्रतियोगिता का आगाज

Tue, 07 Feb 2017 12:49 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Tue, 07 Feb 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
 रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पुरुष वर्ग की अखिल भारतीय सेपक टाकरा प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार से हो गया। उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर मुशाहिद हुसैन ने किया। उद्घाटन समारोह में 11 विश्वविद्यालयों की टीमेें शामिल हुईं। प्रतियोगिता के नाक आउट मुकाबले मंगलवार से शुरू होंगे।
विज्ञापन

सेंट फ्रांसिस स्कूल की टीम के बैंड के साथ विभिन्न विश्वविद्यालयों से खिलाड़ियों ने अपने विश्वविद्यालय के फ्लैग के साथ मार्च पास्ट किया। कुलपति प्रोफेसर मुशाहिद और क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर एके जेटली ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की टीम के कप्तान ने खेल भावना की शपथ दिलाई। विश्वविद्यालय में पहली बार सेपक टाकरा की इतने बड़े स्तर पर प्रतियोगिता हो रही है। इसमें सेपक टाकरा संघ के रेफरी तेजराम शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, ब्रज मोहन साह, इंद्रजीत कुमार, अमित कुमार, रूबी सिंह, ममता रेफरी की भूमिका निभाएंगे। प्रतियोगिता के नाक आउट मुकाबले आउट डोर और लीग मैच इंडोर में होंगे। प्रतियोगिता के लिए दिल्ली से टेरा फ्लैक्स सिंथेटिक कोर्ट भी मंगाया गया है। लीग और बाकी मैच इसी पर होंगे। नौ फरवरी को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस मौके पर कुल सचिव साहब लाल मौर्या, परीक्षा नियंत्रक महेश कुमार, सेपक टाकरा संघ के सचिव डॉ. सिरिया एसएम, डॉ. अलोक श्रीवास्तव, ओपी मिश्रा, डॉ. हेम गौतम, धर्मेंद्र सेनी, संजीव, जहीर अहमद आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


इन विश्वविद्यालयों की टीमें पहुंची 
- अन्ना यूनिवर्सिटी चेन्नई
- जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी जोधपुर
- कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल
- शीमोगा यूनिवर्सिटी कर्नाटक
- मणिपुर यूनिवर्सिटी कांचीपुर 
- ओसमानिया यूनिवर्सिटी हैदराबाद
- पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ 
- पंजाब यूनिवर्सिटी, पटियाला
- आरटीजी महाराज नागपुर यूनिवर्सिटी
- रयालासीमा यूनिवर्सिटी आंध्र प्रदेश
- यूनिवर्सिटी ऑफ कालीकट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed