फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sepak Taakra

रुहेलखंड विवि ने जीयू गड़चिरोली को 2-0 से हराया

Wed, 23 Mar 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
sepak Taakra
बरेली... रुहेलखंड विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय अंतर महाविद्यालय सेपक टाकरा प्रतियोगिता में भिड - फोटो : CITY
बरेली। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सेपक टाकरा टूर्नामेंट मंगलवार से रुहेलखंड विश्वविद्यालय के इंडोर हाल में शुरू हुआ। यह टूर्नामेंट दो साल बाद हो रहा है। उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने किया। इसमें पुरुष वर्ग की 29 और महिला वर्ग की 26 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। डेमो मैच पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला और पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के बीच खेला गया।
विज्ञापन

कैंपस के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. नीरज कुमार ने विभिन्न प्रदेशों से आए कोच और रैफरी का धन्यवाद दिया। खिलाड़ियों को खेल के प्रति जागरूक किया। मुख्य अतिथि विधायक श्याम बिहारी लाल ने खिलाड़ियों से जीत-हार की चिंता छोड़कर स्वाभाविक खेल खेलने की अपील की। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक अशोक अरविंद, क्रीड़ा सचिव डॉ. आलोक श्रीवास्तव, एआईयू के पर्यवेक्षक डॉ. नगेंद्र प्रसाद शर्मा उपस्थित रहे। संचालन डॉ. आभा शर्मा ने किया।
विज्ञापन

मलयेशियाई खेल है सेपक टाकरा
सेपक टाकरा मलयेशियाई खेल है। सेपक का मतलब है किक और टाकरा का गेंद को मारना। इसे भारत में किक वॉलीबॉल भी कहते हैं। इसमें खिलाड़ी हाथों का उपयोग किए बिना ही पैरों, घुटनों और सिर से गेंद को कोर्ट के बीच लगे नेट के पार पहुंचाते हैं। इसे इंडोर हॉल में खेला जाता है। सेपक टाकरा की गेंद सिंथेटिक फाइबर से बनी होती है। दोनों टीमों के 3-3 खिलाड़ी खेलने के लिए मैदान में उतरते हैं। मैच तीन सेट में होता है। पहले दो सेट 21-21 और तीसरा सेट 15 अंक का होता हैं। अगर दोनों टीमों के बीच एक-एक सेट की बराबरी हो जाती है, तभी तीसरा सेट खेला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन खेले गए मैचों के नतीजे
पुरुष वर्ग
पहला मैच जेएनवी विश्वविद्यालय जोधपुर और अन्ना विश्वविद्यालय चेन्नई के बीच खेला गया। चेन्नई ने सीधे सेटों में जोधपुर को मात देकर यह मैच 2-0 से अपने नाम कर लिया।
दूसरा मैच कालीकट विश्वविद्यालय और राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय नागपुर के बीच खेला गया। कालीकट के खिलाड़ियों ने नागपुर को सीधे सेटों में 2-0 से करारी मात दी।

तीसरा मैच मेजबान रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली और जीयू गड़चिरोली के बीच हुआ। बरेली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गड़चिरोली को 2-0 से हराया।
चौथे मैच में पंजाब विश्वविद्यायल चंडीगढ़ ने कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल को 2-0 से हराया।
पांचवें मैच में पीयू पटियाला और कालीकट विश्वविद्यालय के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। पटियाला ने यह मैच 3-2 से जीता।
अंतिम मैच मणिपुर विश्वविद्यालय और अन्ना विश्वविद्यालय के बीच खेला गया। इसमें मणिपुर को 2-1 से जीत हासिल हुई।
महिला वर्ग
पहला मैच एमकेएस भावनगर और जीयू गड़चिरोली के बीच हुआ। इसमें गड़चिरोली की टीम 2-0 से विजयी रही।
दूसरा मैच गड़चिरोली और पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के बीच हुआ। इसमें भी गड़चिरोली की टीम को 0-2 से हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed