फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Senior threatened to make student obscene photos viral in Bareilly

Bareilly News: शादी तय हुई तो छात्रा को बदनाम करने लगा सीनियर, मंगेतर को भेजे फोटो

Tue, 01 Jul 2025 06:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Jul 2025 06:32 PM IST
सार

बरेली में एक छात्र की शर्मनाक हरकत सामने आई है। उसने अपनी जूनियर छात्रा को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। उसके मंगतेर को फोटो भेज दिए। 

विज्ञापन
Senior threatened to make student obscene photos viral in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic

विस्तार

बरेली में छात्रा की शादी तय होने से नाराज सीनियर छात्र उसके फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। ससुराल वालों को मैसेज कर छात्रा को बदनाम कर रहा है। आरोपी की हरकतों से छात्रा काफी परेशान हैं। पीड़ित छात्रा के भाई ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


फतेहगंज निवासी एक छात्रा विश्वविद्यालय में पढ़ाई करती थी। छात्रा का सीनियर बदायूं के आलमपुरा निवासी अमन था। अमन ने उससे दोस्ती कर ली। इसके बाद छात्रा का अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा। छात्रा के भाई ने पुलिस को बताया कि आठ नवंबर को उनकी बहन (छात्रा) की शादी होने वाली है। 
विज्ञापन


अमन अब छात्रा के फोटो वायरल कर उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा है। मंगेतर को फोटो भेजने के साथ ही वह छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। बारादरी थाने में छात्रा के भाई ने अमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed