फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   senior advocate found dead in the house in Bareilly

Bareilly News: घर में अकेले अधिवक्ता की हार्ट अटैक से मौत, बाथरूम में पड़ा मिला शव

Sat, 22 Jul 2023 03:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Jul 2023 03:45 PM IST
सार

कानूनगोयान मोहल्ला निवासी सूर्य प्रकाश भटनागर शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता थे। उनका शव घर में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 

विज्ञापन
senior advocate found dead in the house in Bareilly
वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रकाश भटनागर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कानूनगोयान मोहल्ला निवासी 70 वर्षीय सूर्य प्रकाश भटनागर एडवोकेट का शव उनके आवास में मिला। गुड़गांव से लौटे बेटे व परिवार के लोगों ने मौके के हालात देखकर हत्या की आशंका जताई, पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक जैसी स्थिति आने से इन चर्चाओं पर विराम लग गया।

विज्ञापन


सूर्य प्रकाश भटनागर के परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी हैं। उनकी बेटी बंगलुरु में ब्याही हैं तो बेटा सिद्धार्थ राय भटनागर गुड़गांव में जॉब करते हैं। बेटी के गर्भवती होने की वजह से उनकी पत्नी दो महीने से बेटी के पास थीं। सूर्यप्रकाश घर में अकेले रहते थे। एक बाई रोज आकर घर में साफ सफाई व और खाना बनाती है। कई साल से आजम नाम का दूधिया घर पर दूध देने आता है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम आजम दूध देने आया तो देखा कि सूर्य प्रकाश का स्वास्थ्य खराब था। उन्होंने आजम से कहा कि मेडिकल स्टोर से दवा ला दे। आजम ने पड़ोसी से उनकी पत्नी को कॉल कराई। कॉल रिसीव नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाथरूम में फर्श पर पड़े थे सूर्यप्रकाश 

आजम उनके घर काम करने वाली बाई को बुलाने गया। रात में जब वह लोग लौटकर आए तो देखा कि सूर्यप्रकाश बाथरूम में जमीन पर पड़े थे। उनकी नाक से पीला पानी व खून निकल रहा था। रिश्तेदारों को बुलाकर उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर बेटा सिद्धार्थ बरेली पहुंचा। प्रेमनगर इंस्पेक्टर राजेश सिंह मुआयना करने पहुंचे तो अंदर बिस्तर की चादर व तकिये पर भी वही खून मिश्रित स्राव देखकर बेटे ने हत्या की आशंका जताई। तब पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। इंस्पेक्टर के मुताबिक इसमें हार्टअटैक जैसी स्थिति मिली है, फिलहाल कोई शिकायत भी नहीं है।

कायस्थ महासभा से जुड़े थे सूर्य प्रकाश

सूर्य प्रकाश शहर में फौजदारी के बड़े वकीलों में शामिल थे। कचहरी में पीछे की ओर उनका चैंबर भी है। हालांकि बुजुर्ग और अस्वस्थ रहने के कारण वह चैंबर में कम ही जाते थे। वह अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बरेली की जिला इकाई में विधि प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष भी थे। वकीलों और कायस्थ समाज के कार्यों में बढ़ चढ़कर सहयोग करते थे।

जिलाध्यक्ष ने मौत पर उठाए सवाल

सूर्यप्रकाश के शव का शाम ढले सिटी श्मशान भूमि पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बरेली के जिलाध्यक्ष आलोक सक्सेना समेत कई पदाधिकारी और वकील मौजूद रहे। आलोक सक्सेना ने बताया कि केडीएम इंटर कॉलेज की बमबोला फील्ड के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। 

सूर्यप्रकाश इस मामले में मजबूत पैरवी कर रहे थे। इस वजह से विरोधी पक्ष उनसे रंजिश मानता था। एक बार विवादित स्थान पर लगे उनके नाम के बोर्ड को हटा दिया गया। सूर्य प्रकाश की एंबेसडर कार वहां खड़ी होती थी, उसके शीशे तोड़ दिए गए। आलोक ने कहा कि सूर्य प्रकाश के पास फोन था, वह चाहते तो परिजनों को कॉल कर सकते थे। उन्हें अब भी यह घटना सामान्य नहीं लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed