{"_id":"68ac80870a0b307353075879","slug":"send-the-miscreants-to-jail-dig-gave-instructions-to-police-officer-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बदमाशों को भेजें जेल, महिला उत्पीड़न पर लगाएं लगाम, डीआईजी ने पुलिस कप्तानों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बदमाशों को भेजें जेल, महिला उत्पीड़न पर लगाएं लगाम, डीआईजी ने पुलिस कप्तानों को दिए निर्देश
Mon, 25 Aug 2025 08:56 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 Aug 2025 08:56 PM IST
सार
डीआईजी ने मंडलीय अपराध समीक्षा करते हुए चारों जिलों के पुलिस अफसरों को अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। कहा कि बदमाशों को जेल भेजा जाए। महिला उत्पीड़न के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
डीआईजी अजय कुमार साहनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने सोमवार को अपने कार्यालय में रेंज के चारों जिलों के कप्तान के साथ अपराध समीक्षा की। उन्होंने अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। कहा कि बदमाशों को जेल भेजा जाए। महिला उत्पीड़न के मामलों में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीआईजी ने चारों जिलों से संबंधित आपराधिक मामलों, माफियाओं पर की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। कहा कि पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाएं। डीआईजी ने गुंडा अधिनियम, गोवध निवारण अधिनियम, सशस्त्र अधिनियम, गैंगस्टर के तहत कार्रवाई, महिला उत्पीड़न, थानों में मौजूद माल व वाहनों के निस्तारण की स्थिति, थानों के निरीक्षण व अर्दली रूम की समीक्षा की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bareilly News: एसएसपी अनुराग आर्य ने किया बड़ा फेरबदल, नौ इंस्पेक्टर और 54 दरोगा के कार्यक्षेत्र बदले
विज्ञापन
इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस फीडिंग की स्थिति, ब्लैक स्पॉट के चिह्नीकरण, सड़क दुर्घटनाओं के संख्यात्मक आंकड़ों की समीक्षा की। हत्या-लूट, स्नेचिंग, नकबजनी, वाहन चोरी, फिरौती, डकैती, दुष्कर्म, दहेज हत्या, पॉक्सो एक्ट, अपहरण, एनडीपीएस, धर्मांतरण व सांप्रदायिक संघर्ष के अभियोगों की स्थिति जानी। इस दौरान बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर जिलों के पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।