{"_id":"6914f950ce33b95b6000f424","slug":"self-reliant-india-modi-governments-vision-for-a-bigger-role-in-the-global-economy-bareilly-news-c-4-vns1074-764837-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मनिर्भर भारत: वैश्विक अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका के लिए मोदी सरकार की अवधारणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मनिर्भर भारत: वैश्विक अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका के लिए मोदी सरकार की अवधारणा
विज्ञापन
बरेली। आत्मनिर्भर भारत विश्व अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभाने और इसे अधिक कुशल, प्रतिस्पर्धी व लचीला बनाने के लिए मोदी सरकार की योजनाओं के लिए एक अवधारणा है। यह बातें भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन ने बुधवार को सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में कहीं।
भाजपा कार्यालय में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने की। मुख्य अतिथि चंद्रमोहन ने कहा कि आत्मनिर्भरता के अभियान से युवाओं के लिए नए अवसर खुले और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई। सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि आत्मनिर्भर का मतलब स्वयं के हुनर पर खुद का विकास और सुदृढ़ होना है।
कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि स्थानीय सामग्री का उपयोग करना ही आत्मनिर्भरता है। अधीर सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानते हैं कि आत्मनिर्भर व्यक्ति और राष्ट्र के पास ही हर चुनौती से टकराने का सामर्थ्य होता है। कार्यक्रम संयोजक राजेन विधार्थी ने अतिथियों का स्वागत और विष्णु शर्मा ने संचालन किया। कार्यक्रम में व्यापारी नेता शोभित सक्सेना, विशाल मल्होत्रा, रामकृष्ण शुक्ला, सुरेंद्र रस्तोगी, देवेंद्र जोशी, प्रभुदयाल लोधी सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो