Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Selection of 34 beneficiaries for agricultural machinery via e-lottery

Bareilly News: ई-लॉटरी से कृषि यंत्रों के 34 लाभार्थियों का चयन

Tue, 03 Nov 2026 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Selection of 34 beneficiaries for agricultural machinery via e-lottery
बरेली। किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान देने की प्रक्रिया के तहत सोमवार को विकास भवन सभागार में ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी देवयानी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक में पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। इसमें कुल 34 कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन




कृषि विभाग की ओर से संचालित नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के उप मिशन और प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजना के तहत दूसरे चरण की ई-लॉटरी कराई गई। इसमें कुल 19 यंत्रों के लाभार्थियों का चयन किया गया। वहीं, फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत 15 कृषि यंत्रों के लाभार्थियों को चुना गया। चयनित किसानों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजी गई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने बताया कि चयनित किसानों को निर्देश दिए हैं कि एसएमएस में दी गई जानकारी के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि से पहले कृषि यंत्र की खरीद कर लें। इसके बाद खरीदे गए यंत्र का बिल विभागीय पोर्टल upagriculture.com पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed