{"_id":"6968cd08d9da36298304d2d5","slug":"seema-dixit-elected-president-unopposed-in-bareilly-commissionerate-bar-association-elections-2026-01-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली कमिश्नरी बार चुनाव: सीमा दीक्षित निर्विरोध अध्यक्ष, कड़े मुकाबले में सचिव चुने गए सुधीर सक्सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कमिश्नरी बार चुनाव: सीमा दीक्षित निर्विरोध अध्यक्ष, कड़े मुकाबले में सचिव चुने गए सुधीर सक्सेना
Thu, 15 Jan 2026 04:52 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 15 Jan 2026 04:52 PM IST
सार
बरेली बार एसोसिएशन चुनाव के बाद अब कमिश्नरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। इन चुनावों में सीमा दीक्षित को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। सचिव पद के लिए कड़ा मुकाबला हुआ है। इसमें सुधीर सक्सेना ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
एल्डर कमेटी के सदस्यों के साथ सीमा दीक्षित
- फोटो : संवाद
विस्तार
कमिश्नरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिए गए। एल्डर कमेटी की देखरेख में कराये गए चुनावों में सीमा दीक्षित सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई हैं। सचिव पद पर कड़े मुकाबले के बाद सुधीर सक्सेना ने जीत दर्ज की है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 तक होगा।
विज्ञापन
एल्डर कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट सुबोध जौहरी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया एल्डर कमेटी के सदस्य चुनाव अधिकारी अरविंद भटनागर की देखरेख में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। ज्यादातर पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि सचिव पद के लिए मतदान कराया गया। सचिव पद पर सुधीर सक्सेना को 16 और उनके प्रतिद्वंदी राजेंद्र पाल सिंह को 12 वोट मिले। सुधीर को चार वोट के अंतर से विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष पद पर मोनेंद्र सिंह निर्विरोध चुने गए हैं। संयुक्त सचिव के दो पदों पर नीलम शर्मा और रामकिशन मिश्रा ने जीत हासिल की, जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुबीर रस्तोगी को सौंपी गई है।
विज्ञापन