फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seeing the beauty of Janakpuri, I was delighted, I liked Sita when I saw it.

Bareilly News: जनकपुरी की देख सुंदरता हर्षाये रघुराई, देखी सीता मन को भायी

Sat, 23 Mar 2024 05:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 23 Mar 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
Seeing the beauty of Janakpuri, I was delighted, I liked Sita when I saw it.
बरेली। बमनपुरी में चल रही रामलीला में राम-लक्ष्मण को फूलों की बगिया दिखाने का शानदार मंचन किया गया। इसमें श्रराम और सीता की मुलाकात का दृश्य देख दर्शकभाव विभोर हो गए।
विज्ञापन

रामलीला में कथा क्रम को आगे बढ़ाते हुए गुरु व्यास मुनेश्वर ने वर्णन किया कि राजा जनक पत्र भेजकर विश्वामित्र को अपने यहां आमंत्रित करते हैं। तब वो राम और लक्ष्मण को लेकर जनकपुर के लिए प्रस्थान करते है। राम-लक्ष्मण जनकपुर दर्शन करने के लिए निकलते हैं। जनकपुरी की अनुपम छटा देख दोनों भाई बहुत प्रफुल्लित होते हैं।
विज्ञापन

जब राजा जनक को विश्वामित्र के आगमन का ज्ञात होता है तो वो स्वयं सिपहसलारों के साथ उनके दर्शन के लिए आते हैं। राम लक्ष्मण का तेज देख राजा जनक विश्वामित्र से उनके विषय में पूछते हैं और सबको महल में आने का निमंत्रण देकर लौट जाते हैं। उधर श्रीराम-लक्ष्मण को साथ लेकर नगर के आंतरिक भ्रमण पर निकलते हैं और एक रमणीय उपवन (फुलवारी) में पहुंचते हैं जहां श्रीराम को गुरु पूजन के लिए पुष्प लेने थे, चारों ओर दृष्टि डालकर और मालियों से पूछकर वे प्रसन्न मन से पत्र-पुष्प लेने लगे। उसी समय जनक पुत्री सीता वहां आईं। सीता की सखियां राम लक्ष्मण को देखकर भाव विभोर हो जाती हैं। राम भी सीता का अनुपम सौंदर्य देख भाव विह्वल हो जाते हैं, पर मुख से कुछ बोलते नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि शनिवार को श्री राम जी द्वारा भगवान शिव के धनुष तोड़ने की लीला होगी। मीडिया प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि 24 मार्च को भव्य राम बारात का आयोजन होगा। लीला में सर्वेश रस्तोगी, अंशु सक्सेना, सुनील रस्तोगी, महेश पंडित, पंकज मिश्रा, राजू मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, लवलीन कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed