फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Security will be tight on Bakrid and Sawan, PAC also installed

Bareilly News: बकरीद और सावन पर चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा, पीएसी भी लगाई

Wed, 28 Jun 2023 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Security will be tight on Bakrid and Sawan, PAC also installed
बरेली। नौ जिलों में बकरीद के दौरान सुरक्षा बंदोबस्त बनाने के लिए 1500 प्रशिक्षु दरोगा अलग से लगाए गए हैं। सावन में जोन में 2600 जत्थे निकाले जाएंगे, जिनमें से 321 बरेली में ही निकलेंगे। सावन में शिवमंदिरों की सुरक्षा के लिए अलग से पुलिस व पीएसी बल लगाया गया है।
विज्ञापन

बकरीद के मौके पर बरेली, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर जिलों में 200-200 और संभल में 100 प्रशिक्षु दरोगा 29 जून से एक जुलाई तक के लिए तैनात किए गए है। सावन में बरेली से 321, बदायूं से 190, पीलीभीत से 123, शाहजहांपुर से 316, मुरादाबाद से 250, बिजनौर से 514, रामपुर से 215, अमरोहा से 643, संभल से 28 जत्थे निकलने हैं।
विज्ञापन

इसे ध्यान में रखते हुए बरेली में एक कंपनी और एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। वहीं बदायूं में दो प्लाटून, पीलीभीत और शाहजहांपुर में एक-एक प्लाटून, मुरादाबाद में एक कंपनी, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा और संभल में दो प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। यह सुरक्षा बल सावन माह में तीन जुलाई से तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
वर्जन
- बरेली जोन में कई जगह घाट से लोग गंगाजल लाकर शिवमंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। इनकी सुरक्षा व यातायात बंदोबस्त दुरुस्त रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी लगाई गई है। खुराफात की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - पीसी मीना, एडीजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed