फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Secrets of Saddam's residence in Khushboo Enclave will be exposed

Bareilly News: खुशबू एन्क्लेव में सद्दाम की रिहाइश के राज होंगे बेपर्दा

Mon, 02 Oct 2023 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Secrets of Saddam's residence in Khushboo Enclave will be exposed
बरेली। प्रयागराज के पुरामुफ्ती निवासी सद्दाम उर्फ अब्दुल समद का कुनबा काफी बड़ा है। सद्दाम कुनबे के लड़कों का इस्तेमाल अतीक और अशरफ गैंग के लिए करता था। ये लोग बरेली के खुशबू एन्क्लेव आकर सद्दाम के पास रुकते भी थे। बारादरी पुलिस अब तक की पड़ताल के तथ्यों को कोर्ट में पेश कर सोमवार को सद्दाम को अपने मुकदमे का आरोपी बताकर रिमांड मांगेगी। इसके बाद उसकी रिहाइश से जुड़े और राज बेपर्दा हो सकते हैं।
विज्ञापन

सद्दाम अपने गुर्गों को महंगी कारों में घुमाता और उनकी दावतें करता था। वह अतीक और उसके बेटों को अपने गांव में बुलाकर कुनबे के लड़कों के साथ मीटिंग कराता था। सद्दाम के कुनबे के कई लड़के अतीक के बेटे असद और अली के इशारे पर रंगदारी वसूलते थे। ये लड़के सद्दाम के साथ बरेली में खुशबू एन्क्लेव वाले कमरे पर भी रुकते थे। अशरफ और अतीक की हत्या के बाद सद्दाम के इशारे पर ही गैंग चल रहा था।
विज्ञापन




अतीक-अशरफ की मौत के बाद सद्दाम ने अपने भांजे अल्तमश को नैनी जेल में बंद अतीक के बेटे अली से मिलने भेजा था। अली के कहने पर अल्तमश ने प्रयागराज करेली के एक किसान की जमीन पर कब्जा कर उससे 30 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी और जबरन स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करा लिए थे। अफजल नाम के किसान ने अतीक के बेटे अली और अल्तमश समेत पांच के खिलाफ अगस्त में करेली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सद्दाम के भांजे अल्तमश को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्तमश सद्दाम की बहन शबाना का बेटा है। यह वही शबाना है जिसने जैनब, सद्दाम और अल्तमश को बेकसूर बताया था। जब झांसी में एसटीएफ ने अतीक के बेटे असद का एनकाउंटर कर दिया था तब असद के फूफा के साथ अल्तमश ही उसका शव लेने झांसी गया था। सद्दाम के कुनबे के कई लड़के आज भी अतीक, अशरफ, असद को अपना हीरो मानते हैं।

अभी सद्दाम बिथरी थाने के मुकदमे में सेंट्रल जेल टू में बंद है। सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह के मुताबिक अब बारादरी पुलिस कोर्ट में अपने मुकदमे की पत्रावली पेश कर उसका रिमांड मांगेगी। रिमांड मिलने पर पूछताछ और साक्ष्य संकलन किया जाएगा।

दिल्ली में सद्दाम की गिरफ्तारी के बाद उसकी प्रेमिका की भी चर्चा हो रही है। इस बीच दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे प्रेमिका के पिता ने सद्दाम को जानने से ही पूर्व में ही इन्कार कर दिया है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने बताया है कि वह सद्दाम को नहीं जानते हैं। एक बार उनकी बेटी ने बताया था कि कुछ लड़के उसे परेशान करते हैं। इसके बाद बेटी दिल्ली में मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स करने चली गई। वहां जाकर भी बेटी ने कुछ लड़कों की ओर से परेशान किए जाने की बात कही थी। पूर्व मंत्री के मुताबिक बेटी ने परेशान करने वाले लड़कों का नाम नहीं बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed