{"_id":"61e6cd87991768602c166e74","slug":"secretary-of-district-legal-services-authority-inspected-the-jail-bareilly-news-bly47288142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया जेल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया जेल का निरीक्षण
विज्ञापन
जेल में निरीक्षण करते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आशुतोष
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष सुशील कुमार रस्तोगी के निर्देश पर प्राधिकरण सचिव आशुतोश तिवारी ने मंगलवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला जेल में साफ सफाई की व्यवस्था समुचित मिली। पाकशाला के निरीक्षण में खाने की गुणवत्ता अच्छी मिली।
जेल में अस्पताल का निरीक्षण कर बंदियों से उनकी दवा व समुचित इलाज उपलब्ध होने की जानकारी ली। सचिव ने बंदियों को बताया कि जिन बंदियों के पास उनकी पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं हैं, वह जेल अधीक्षक के माध्यम से अपना प्रार्थना पत्र नि:शुल्क अधिवक्ता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में दे सकते हैं।
साथ ही जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि ऐसे बंदियों के प्रार्थना पत्र कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में भेजें। सचिव ने बंदियों को कोविड-19 से बचाव के लिए सैनिटाइजर व मास्क का प्रयोग करने को प्रेरित किया। इस दौरान जिला कारागार अधीक्षक बीडी पांडेय, जेलर राजेश कुमार राय, लोक अदालत लिपिक मोहम्मद अफजल आदि मौजूद रहे।