{"_id":"69efd89e1255d3ab4f0ecc34","slug":"second-theft-at-lieutenant-colonels-house-bareilly-news-c-4-bly1053-873023-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लेफ्टिनेंट कर्नल के मकान में दूसरी बार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लेफ्टिनेंट कर्नल के मकान में दूसरी बार चोरी
Tue, 28 Apr 2026 03:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
इज्जतनगर स्थित एक लेफ्टिनेंट कर्नल के मकान में दूसरी बार चोरी की घटना सामने आई है। चोर 25 अप्रैल की रात घर में घुसकर इन्वर्टर और बैटरी समेत कुछ सामान चोरी कर ले गए।
लेफ्टिनेंट कर्नल अक्षय तोमर भारतीय सेना में चिकित्सक के पद पर पुणे में तैनात हैं। उन्होंने इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि उनका मकान इज्जतनगर की एलआईसी कॉलोनी में है। यह मकान गेस्ट हाउस के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। चोरों ने चैनल गेट काटकर घर में प्रवेश किया। उन्होंने मकान में लगे सीसी कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिए। यह घटना तब हुई जब मकान में कोई नहीं था। कर्नल ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2023 में इसी मकान में चोरी हुई थी। उस समय भी पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम रही थी। लगातार दूसरी बार हुई इस चोरी से स्थानीय पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस जांच कर रही है।