फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seats in BSc Mathematics may remain vacant.

Bareilly News: बीएससी गणित में खाली रह सकती हैं सीटें

Sun, 02 Aug 2026 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 02 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Seats in BSc Mathematics may remain vacant.
बरेली। बरेली कॉलेज में चल रही प्रवेश प्रक्रिया में इस बार बीएससी गणित को लेकर विद्यार्थियों में कम रुझान दिखा है। इसके चलते इस पाठ्यक्रम में सीटें खाली रह जाने की संभावना है। हालांकि, बीए, बीकॉम और बीएससी जीव विज्ञान में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है। कॉलेज प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक रुझान मानविकी और विज्ञान वर्ग के पारंपरिक विषयों में देखने को मिला है। बीए में 1840 निर्धारित सीटों के सापेक्ष कुल 2896 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यानी एक सीट पर औसतन 1.57 विद्यार्थियों की दावेदारी बन रही है।
विज्ञापन

बीकॉम में 1040 सीटों के मुकाबले 1433 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, यानी यहां प्रत्येक सीट के लिए औसतन 1.37 दावेदार कतार में हैं। विज्ञान वर्ग के तहत बीएससी जीव विज्ञान में भी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। यहां 720 सीटों के सापेक्ष 1301 आवेदन मिले हैं। इस हिसाब से एक सीट पर औसतन 1.80 विद्यार्थियों की दावेदारी बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, विज्ञान वर्ग के ही बीएससी गणित पाठ्यक्रम में तस्वीर अलग है। निर्धारित 880 सीटों के सापेक्ष 688 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। इसके चलते सीटें खाली रहने की संभावना है।

मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि आज के युवा सिविल सेवा, राज्य लोक सेवा आयोग या अन्य उच्चस्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर गंभीर हैं। स्नातक स्तर पर इन पारंपरिक विषयों की उपाधि होना प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जरूरी बुनियादी अर्हता को पूरा करने में काफी मददगार साबित होता है।
अब छह तक होंगे आवेदन
स्नातक स्तर पर सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। कॉलेज की ओर से बीएससी गणित में बची हुई सीटों पर प्रवेश के लिए अब विद्यार्थियों को अंतिम मौका दिया जा रहा है। विद्यार्थी अब छह अगस्त पर प्रवेश ले सकते हैं।

आज भी होंगे एलएलबी में प्रवेश
बरेली। बरेली कॉलेज में एलएलबी के विद्यार्थियों को आज भी प्रवेश दिए जाएंगे। रविवार को भी प्रवेश प्रक्रिया जारी रहने से विद्यार्थियों को आसानी होगी। विभाग की ओर से सूचना के मुताबिक, पहली मेरिट में आने वाले विद्यार्थी विभाग पहुंचकर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed