फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Search for eight accused who shot at former chief

Bareilly News: पूर्व प्रधान पर गोली चलाने वाले आठ आरोपियों की तलाश

Mon, 15 Sep 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Search for eight accused who shot at former chief
चुनावी रंजिश मामला : प्रधान का हिस्ट्रीशीटर पति भेजा जेल
विज्ञापन

बरेली। पुरनापुर ग्राम पंचायत की प्रधान के पति हिस्ट्रीशीटर संजीव पटेल को जेल भेजने के बाद बाकी के आठ आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश तेज कर दी है।

बिथरी थाना प्रभारी सीपी शुक्ला ने बताया कि ग्राम पंचायत पुरनापुर की प्रधान प्रभा देवी के पति हिस्ट्रीशीटर संजीव पटेल ने आरोप स्वीकार किया है। उसने बताया कि पूर्व प्रधान धनपाल से उसकी रंजिश चल रही है। दस सितंबर को उसकी धनपाल से कहासुनी हो गई थी। उसने गोली चलाई तो धनपाल के साथ कार से जा रहे देवेंद्र उर्फ गुड्डू को गोली लग गई। धनपाल पर भी उन लोगों ने हमला किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शनिवार को संजीव को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। बताया कि संजीव पटेल के भाई कमल पटेल, विनोद पटेल, हाकिम पटेल, सुरेंद्र पटेल और साथी प्रशांत, प्रकाश, रोहित व गिरीश भी घटना में आरोपी हैं। इनकी तलाश का प्रयास किया जा रहा है। टीम लगातार दबिश दे रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed