फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Search begins for those who spread rumours of fire in Punjab Mail, statements of ten recorded

Bareilly News: पंजाब मेल में आग की अफवाह फैलाने वालों की तलाश शुरू, दस के बयान दर्ज

Tue, 13 Aug 2024 03:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 13 Aug 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Search begins for those who spread rumours of fire in Punjab Mail, statements of ten recorded
बरेली। अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल (13006) में आग की अफवाह फैलाने वालों की तलाश शुरू हो गई। आरपीएफ ने सोमवार को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों व उनके साथियों के बयान दर्ज किए। घायल एक यात्री को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बरेली आरपीएफ थाने में रेलवे की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

बरेली से चलने के बाद पंजाब मेल रविवार सुबह 8:40 बजे बिलपुर रेलवे स्टेशन से आगे बहगुल नदी के पास पहुंची थी, तभी किसी शरारती ने ट्रेन के गार्ड कोच से तीसरे नंबर की जनरल बोगी में लगे अग्निशमन सिलिंडर की पिन खींच दी। तुरंत ही उससे पाउडर के रूप में गुबार बन गया। इससे यात्रियों ने आग लगना समझा। दूसरी बोगियों में भी आग लगने की अफवाह से अफरातफरी मच गई। इस पर किसी ने चेन पुलिंग कर दी। रुकते-रुकते ट्रेन का आधा हिस्सा पुल पार कर गया। जनरल बोगी समेत कई डिब्बे पुल पर रुके। ट्रेन के रुकते ही यात्रियों ने कोचों से कूदना शुरू कर दिया। इस दौरान 20 यात्री घायल हो गए। इनमें छह यात्रियों को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सोमवार को आरपीएफ बरेली पोस्ट की बिलपुर चौकी के एसआई नरवीर सिंह शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में भर्ती छह घायल यात्रियों के बयान दर्ज किए। इन छह यात्रियों के साथ उनके तीन अन्य करीबी भी थे। उनके बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। गाजीपुर के थाना जंगीपुर के गांव रजईपुर बन्नी निवासी चंद्रपाल नाम के एक यात्री को सोमवार शाम लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ यात्री भागे, बाकी धक्का-मुक्की से गिरे
यात्रियों के बयान से साफ हो गया है कि ट्रेन के जनरल कोच जीएस में आग लगने की अफवाह फैली थी। ट्रेन चेन पुलिंग के बाद पुल पर रुकी तो आग लगने की अफवाह मचने पर इस कोच के यात्री कूदने लगे। अन्य कोचों के यात्रियों ने देखा तो वह भी कूदने लगे। इस दौरान काफी यात्री धक्का-मुक्की के बीच गिरकर घायल हो गए। चंदौली निवासी घायल महिला यात्री अख्तरी ने बताया कि वह धक्का-मुक्की के बीच अपनी बेटी के साथ पत्थरों पर गिर गईं। उन्नाव के कुलदीप ने बताया कि भगदड़ के बीच वह कुछ समझ ही नहीं सके। विवेचक नरवीर सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में अफवाह के कारण भगदड़ मचने की बात सामने आई है।

रेल अफसरों ने पूछा हालचाल, मंडल स्तर से निगरानी

हादसे में घायल होने वालों की मुरादाबाद मंडल स्तर से निगरानी चल रही है। इस कार्य के लिए रात में टीटीई की ड्यूटी अस्पताल में लगाई गई। सोमवार को शाहजहांपुर स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर, सीएमआई एसके ठाकुर, सीएचआई त्रिलोक चंद्र, सीआईटी केके यादव ने मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। अधिकारियों ने प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार से मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में पूछा।

दो अन्य मामले भी होंगे विवेचना का हिस्सा
एक माह के भीतर ट्रेन के कोच में आग लगने की रविवार को तीसरी अफवाह थी। इससे पहले 14 जुलाई को 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस के जनरल कोच में पितांबरपुर स्टेशन के पास और 21 जुलाई को 04303 बरेली-दिल्ली पैसेंजर के जनरल कोच में गुमथल स्टेशन के पास इसी तरह की अफवाह फैल चुकी हैं। बरेली-दिल्ली पैसेंजर में भी अग्निशमन सिलिंडर लीक हुआ था। विवेचक का कहना है कि इन मामलों को भी पड़ताल में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed