फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sealed illegal hospital reopened

Bareilly News: सील अवैध अस्पताल को दोबारा शुरू किया

Sun, 29 Jun 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Sealed illegal hospital reopened
मीरगंज। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद से कई माह पहले बंद अस्पताल को दोबारा शुरू कर दिया गया है। थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव मल्साखेड़ा के क्षेत्र पंचायत सदस्य और भाजपा नेता मोतीराम वर्मा ने आनंदपुर व बरेली में चलाए जा रहे निजी अस्पताल एवं उसके संचालकों के खिलाफ प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से शिकायत कर बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन


मोतीराम वर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि पिछले साल गांव आनंदपुर के उनके साले हीरालाल के पुत्र सौरभ की तबीयत खराब हुई तो उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों के गलत इलाज से उसकी तबीयत खराब हुई तो इसी अस्पताल की दूसरी शाखा बरेली में पिछले साल 24 अगस्त को भर्ती करा दिया। सौरभ के इलाज के बाद उक्त लोगों ने 30 अगस्त को 62 हजार रुपये जमा करा लिए। इसके बाद 22 हजार रुपये की और मांग की।
विज्ञापन

इस तरह इन लोगों ने दवाई खरीद के नाम पर इस अवधि में डेढ़ लाख रुपये की दवाइयां लिखीं, जब उन्होंने बीमारी के बारे में पूछा तो उक्त लोगों ने मोतीराम वर्मा एवं उनकी पत्नी से मारपीट कर दी। उनकी शिकायत पर जांच में अस्पताल अवैध पाया गया। सीएमओ ने अस्पताल बंद करा दिया, लेकिन आरोपी संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि अब फिर से अवैध अस्पताल खोल दिया गया है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed