फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seal's residents of Subhash Nagar said - guarded or increased a little convenience

सील सुभाष नगर के वाशिंदे बोले- पहरा हटे या बढ़ जाएं थोड़ी सहूलियतें

Wed, 15 Apr 2020 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Seal's residents of Subhash Nagar said - guarded or increased a little convenience
सुभाष नगर क्षेत्र में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

लॉकडाउन बढ़ने के बाद लोगों की धड़कन बढ़ी, कोरोना संक्रमितों की निगेटिव रिपोर्ट से बढ़ी उम्मीद

विज्ञापन
बरेली। हॉटस्पॉट के रूप में सुभाष नगर को सील कर दिया गया था। लॉकडाउन आगे बढ़ने की स्थिति में सील इलाके को लेकर कोई नया निर्देश न आने से स्थानीय लोग असमंजस में हैं। स्थानीय लोग बाहर नहीं जा पा रहे हैं और बाहरी लोगों का अंदर आना मना है। बाहर जाने पर संक्रमण फैलने का भी खतरा है। अमर उजाला टीम ने अलग-अलग वर्ग के स्थानीय लोगों से बात की तो किसी न किसी रूप में उनका दर्द झलक आया। अधिकांश लोग चाहते थे कि उनकी बस्ती के कोरोना संक्रमित लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, इसलिए गैरजरूरी पहरा हटा दिया जाए। वह लॉकडाउन के निर्देशों का पालन करते रहेंगे।

सील होने के बाद से परिवार के साथ घर में ही हैं। दिक्कत यह है कि दूध और सब्जी वाले गिनती के रह गए हैं जो सुबह जल्दी आकर चले जाते हैं। सोकर देर से उठें तो न सब्जी मिलती है और न दूध। प्रशासन को चाहिए कि दिन में भी सब्जी और फल वालों के फेरे इधर लगाए जाएं। - प्रीति साहू, गृहणी

विज्ञापन

प्रशासन की ओर से हमारी दुकान का मोबाइल नंबर जारी कर दिया गया है। कॉल पर ही लोगों से जरूरी सामान का ऑर्डर ले लेते हैं। इन्हें समय से लोगों के घर भेजकर पेमेंट ले लेते हैं। दुकान पर लोगों के आने से मना कर रखा है। - राजेश अरोरा, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल लोगों को दुकान से घर तक सामान पहुंचाने का काम करते हैं। इसमें दूरी और पूरी सावधानी बरत रहे हैं। वैसे जब संक्रमित परिवार की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है तो सील वाला सिस्टम खुल जाना चाहिए। लोग लॉकडाउन का पालन करते रहेंगे। - मनोज सक्सेना, सेल्समैन
लॉकडाउन और उस पर भी सुभाष नगर के सील होने से मैं काफी दुविधा में हूं। मेरे ससुरालवालों ने मुझे घर से निकाल दिया है। दो बच्चों को लेकर बालाजी मंदिर के पास की गली में मायके में रह रही हूं। रोज थाने के चक्कर लगाती हूं। रास्ते में पुलिसकर्मी टोकते हैं तो थाने जाने पर कहते हैं कि इस समय कोरोना के अलावा दूसरा काम नहीं करेंगे। मेरे ससुरालियों पर कार्रवाई कराएं। - पूजा मिश्रा
प्रधानमंत्री का उठाया हुआ कदम सराहनीय है। बस सरकार को रोजमर्रा कमाई करने वाले कामगारों की आजीविका का ख्याल रखना चाहिए। उन्हें राशन व जरूरी चीजों की सहूलियत घर के पास सही दाम में मिल जाए तो लोग घरों में खुशी खुशी रह लेंगे। - धर्मपाल, टेंपो ड्राइवर

प्रधानमंत्री की अपील मुझे मेरे अभिभावकों की तरह लगी। देश हित में उनकी सोच बहुत सही है। हमको निर्देशों का पालन करना चाहिए। कुछ दिन घर में और रहने से कोई मुसीबत नहीं टूट रही, स्वस्थ रहे तो पूरी जिंदगी काम ही करना है। - अल्पना शर्मा, नाट्य कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed