फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SDO accused of extortion and misconduct.

Bareilly News: एसडीओ पर वसूली और अभद्रता का आरोप

Sat, 18 Jul 2026 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 18 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
SDO accused of extortion and misconduct.
अलीगंज। विद्युत उपखंड अलीगंज से जुड़ा विवाद थाने तक पहुंच गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। बृहस्पतिवार को उपखंड अधिकारी और जूनियर इंजीनियर ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और एसडीओ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ की तहरीर दी थी। शुक्रवार को गांव अंतपुर निवासी पंकज सक्सेना ने एसडीओ पर अवैध वसूली और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। पंकज ने बताया कि 2024 से लंबित बिजली बिल और आपूर्ति समस्याओं के समाधान के लिए वह 16 जुलाई को कार्यालय गए थे। आरोप है कि एसडीओ और कर्मचारियों ने उनसे गाली-गलौज की और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पंकज ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। सीओ आंवला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed