फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SDM angry over stopping Lekhpal, said to the inspector - don't become a superstar by wearing uniform

लेखपाल को रोकने पर भड़के एसडीएम, दरोगा से बोले- वर्दी पहनकर सुपरस्टार न बनें

Mon, 20 Apr 2020 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
SDM angry over stopping Lekhpal, said to the inspector - don't become a superstar by wearing uniform
एसडीएम ने दरोगा से पूछा क्या आप पर पास हैं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। हॉटस्पॉट सुभाषनगर के सील इलाके में सर्वे के लिए जा रहे लेखपाल को दरोगा ने रोक लिया। इस पर एसडीएम (सदर) ने मौके पर पहुंचकर दरोगा को फटकार लगाई। कहा-वर्दी पहनकर सुपरस्टार न बनें। इसके बाद लेखपाल और उनके सहयोगी सील इलाके में सर्वे करने चले गए।
विज्ञापन

सुभाषनगर को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है। यहां बैरियर और पिकेट लगाकर पुलिस रखवाली कर रही है। रविवार दोपहर गणेशनगर निवासी लेखपाल प्रकाश उपाध्याय तहसील के एक कर्मचारी के साथ राजीव कॉलोनी के मोड़ से सर्वे के लिए अंदर जाने लगे तो बैरियर पर टीम के साथ मौजूद दरोगा धर्मेंद्र शर्मा ने उन्हें रोक दिया। लेखपाल ने ड्यूटी कार्ड दिखाया, लेकिन दरोगा इससे संतुष्ट न हुए। दरोगा का कहना था कि लेखपाल लॉकडाउन में सरकारी काम से घूम सकते हैं पर कार्ड में सील इलाके में घूमने का कोई जिक्र नहीं है। इस पर लेखपाल ने एसडीएम सदर को कॉल कर दी। कुछ ही देर में एसडीएम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दरोगा को आड़े हाथों लिया। कहा- वर्दी पहनकर सुपरस्टार न बनें। सरकारी काम से जा रहे लेखपाल को रोकने का अधिकार उन्हें किसने दिया। दरोगा माफी मांगकर छूटे। हालांकि फटकार लगाने के साथ ही एसडीएम ने दरोगा से कहा कि पुलिस और प्रशासन दोनों का लक्ष्य फिलहाल एक ही है। ऐसे में पब्लिक को घर से निकलने से रोका जाए न कि आपसी मतभेद पैदा किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed