फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Scuffle with the police who went to arrest the accused

Bareilly News: अभियुक्त को गिरफ्तार करने गई पुलिस से हाथापाई

Thu, 13 Nov 2025 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Scuffle with the police who went to arrest the accused
धोखाधड़ी के मुकदमे में था वांछित, परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मीरगंज। धोखाधड़ी के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस की टीम पर परिवार के लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस आरोपी को पकड़कर अपने साथ ले आई। साथ ही उसके परिजनों के खिलाफ बुधवार को मामला भी पंजीकृत किया है।

पुलिस के अनुसार मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव मसीहाबाद निवासी बीर सिंह के खिलाफ भोजीपुरा थाने में वर्ष 2023 में धोखाधड़ी का मामला पंजीकृत किया गया था। इसकी विवेचना अपराध शाखा के निरीक्षक अरुण कुमार कर रहे थे। अभियुक्त काफी समय से कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था, जिस पर कोर्ट ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए वारंट जारी कर दिया था।
विज्ञापन

बुधवार शाम क्राइम ब्रांच बरेली के निरीक्षक अरुण कुमार, मनोज कुमार मीरगंज पुलिस के साथ गांव मसीहाबाद पहुंचे तो अभियुक्त वहीं मिल गया। पुलिस ने आरोपी बीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया तो अभियुक्त को छुड़ाने के लिए उसके परिवार वालों ने पुलिस पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन दिखाकर करता था ठगी
पुलिस के अनुसार आरोपी हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है, जो भोले-भाले लोगों को अपनी बातों में फंसाकर दूसरे की जमीनें दिखाकर पैसा हड़पने का काफी समय से काम करता था। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed