फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Screws on the woman who reported on SO

Bareilly News: एसओ पर रिपोर्ट कराने वाली महिला पर भी शिकंजा

Tue, 13 Jun 2023 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Screws on the woman who reported on SO
बरेली। पीलीभीत के घुंघचई थाने के प्रभारी रहे राजेंद्र सिंह सिरोही के खिलाफ वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत करने की एफआईआर कराने वाली महिला पर भी शिकंजा कस सकता है। एक समाजसेवी युवती और एक अन्य महिला ने उसे हनी ट्रैप गिरोह की सरगना बताया है। सोमवार को उसके खिलाफ एसएसपी प्रभाकर चौधरी से शिकायत की गई है। एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पर रिपोर्ट कराने वाली महिला ने कैंट क्षेत्र की समाजसेवी युवती के खिलाफ भी बारादरी थाने में एफआईआर कराई थी। अब समाजसेवी युवती ने पलटवार करते हुए एफआईआर कराने वाली महिला, उसकी बेटी व रिश्तेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कुछ साक्ष्य भी सौंपे हैं। समाजसेवी युवती ने कहा कि उसे भी हनी ट्रैप गिरोह से जोड़ने की कोशिश की गई। युवती ने यह कहकर इनकार किया कि वह सामाजिक कार्यकर्ता है और उसकी प्रतिष्ठा है। तब महिला ने उसके ऊपर तमंचा तान दिया। उसके सहयोगी ने कपड़े खींचने की कोशिश की। आठ जून की इस घटना की उसने कैंट थाने में सूचना दी थी।
विज्ञापन


किरायेदार महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
एसओ पर रिपोर्ट कराने वाली महिला की किरायेदार ने भी मकान मालकिन के खिलाफ एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी है। उसने आरोप लगाया कि 11 मई को मकान मालकिन के कथित पत्रकार रिश्तेदार ने तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया। महिला पर आरोप लगाया कि उसने व्हाट्सएप पर जातिसूचक गालियां दीं। महिला अपनी बेटी के माध्यम से कई लोगों को फंसाकर उनके वीडियो बनाए हैं। फिर उनसे वसूली की है। कई लोगों से अब भी वसूली कर रहे हैं। इसके कई साक्ष्य उसके पास मौजूद हैं। बारादरी थाने में कई बार शिकायत की पर वहां की पुलिस आरोपियों के प्रभाव में है और उसे भगा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed