फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Screening of up-and-down policemen from Rampur-Moradabad

रामपुर-मुरादाबाद से अप डाउन करने वाले पुलिस वालों की होगी स्क्रीनिंग

Sun, 19 Apr 2020 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
Screening of up-and-down policemen from Rampur-Moradabad
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

दोनों जिलों में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने के बाद डीआईजी ने दिया एसएसपी को निर्देश

विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण के चलते शासन के निर्देश पर सभी जिलों की सीमा सील कर दी गई हैं। लोगों की जरूरतों के देखते हुए कुछ आवश्यक चीजों की सप्लाई की ही छूट है। इस बीच कुछ पुलिस अधिकारी व कर्मचारी ऐसे भी हैं, जो रोज रामपुर और मुरादाबाद जैसे संवेदनशील जिलों से अपडाउन करते हैं। इन जिलों में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। डीआईजी ने अब अपडाउन करने वाले इन पुलिस वालों की भी स्क्रीनिंग करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

कोरोना वायरस एक जगह से दूसरी जगह जाने वाले संक्रमित लोगों की वजह से तेजी से फैल रहा है। लॉकडाउन लागू होने के बाद कुछ ऐसे भी लोग थे, जो एक जिले से दूसरे जिले पहुंचे और वहां भी लोगों को संक्रमित कर दिया। सुभाषनगर में ही नोएडा से आए एक संक्रमित युवक से उसका पूरा परिवार भी संक्रमित हो गया था। ऐसे स्थिति में शासन ने राज्य और जिलों की सीमाएं सील करने के निर्देश दिए थे। पिछले कुछ दिनों में रामपुर और मुरादाबाद में भी कोरोना के कई नए केस सामने आए, जिनसे इन जिलों की स्थिति और भी गंभीर हो गई। करीब 100 पुलिस कर्मी भी ऐसे हैं, जो रोज इन जिलों से बरेली अपडाउन करते हैं। इनमें इंस्पेक्टर, दरोगा व सिपाही शामिल हैं। शनिवार को इसकी सूचना डीआईजी राजेश कुमार पांडेय को मिली तो उन्होंने तुरंत एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को इन लोगों की जांच कराने के निर्देश दे दिए। डीआईजी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि सीमाओं पर इन कर्मचारियों की डिटेल नोट करने के साथ स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed