{"_id":"664fe128be8d4c64620bd137","slug":"scooty-riding-girl-crushed-by-truck-dies-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-102133-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्कूटी सवार युवती को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्कूटी सवार युवती को ट्रक ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
बहेडी। स्कूटी चालक मृतका कंचन का फाइल फोटो।
बहेड़ी। सहेली के साथ स्कूटी से नगर की ओर आ रही एक युवती को बृहस्पतिवार दोपहर ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार है, लेकिन उसका नंबर पुलिस ने ट्रेस कर लिया है।
थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव रूकमपुर निवासी राजेन्द्र सिंह की पुत्री कंचन (24) स्कूटी से शीशगढ़ रोड स्थित गांव कनकपुरी निवासी अपनी सहेली विनीता से मिलने आई थीं। दोपहर के वक्त वह विनीता को स्कूटी पर बैठाकर वापस घर आ रही थीं कि मंडी समिति के निकट सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक को देखकर उसने स्कूटी को किनारे किया पर रोड ऊबड़-खाबड़ होने और पास में खड़े पशु से बचने के फेर में स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसी बीच वह ट्रक की चपेट में आ गई, जबकि विनीता बच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। उधर, हादसे की सूचना परिजनों को मिली तो वह रोते- बिलखते सरकारी अस्पताल पहुंचे और विलाप करने लगे। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद फरार हुए ट्रक को ट्रेस कर लिया गया है। पुलिस कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस विभाग में जाना चाहती थीं कंचन
कंचन बीए पास कर पुलिस महकमे में जाने के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। हादसे के बाद सहेली विनीता तो बेसुध सी हो गई थी। मृतका राजेन्द्र सिंह की छोटी पुत्री थी। बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी थी। वह हेलमेट पहनकर स्कूटी चला रही थी, लेकिन दुर्घटना से बच नहीं पाई। संवाद