फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Scolding BSA, who said make Rangoli for CM

बीएसए को पड़ी डांट किसने कहा सीएम के लिए रंगोली बनवाओ

Sun, 07 Mar 2021 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Scolding BSA, who said make Rangoli for CM
demo photo - फोटो : अमर उजाला

15 शिक्षिकाओं को दिया था सुबह चार बजे एयरपोर्ट पहुंचकर रंगोली बनाने का आदेश

विज्ञापन
बरेली। सरकार ने तो महिलाओं को गौरव का एहसास कराने के लिए बरेली एयरपोर्ट से महिला दिवस पर उड़ानें शुरू कराने का आदेश दिया लेकिन बीएसए के बेतुके फरमान से महिला शिक्षक ही इस मौके पर दिक्कत में फंस गईं। बीएसए ने सीएम के स्वागत के लिए सुबह चार बजे एयरपोर्ट पहुंचकर रंगोली बनाने के लिए 15 शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगा दी। उनका यह आदेश वायरल होकर शासन तक पहुंच गया जिसके बाद डांट पड़ी तो उन्होंने आदेश निरस्त कर दिया।

एयरपोर्ट से आठ मार्च को पहली उड़ान के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली आने की संभावना है जिसकी तैयारियां भी की जा रही हैं। चार मार्च को बीएसए विनय कुमार ने नगर और देहात के अलग-अलग स्कू लों की 15 शिक्षिकाओं को सुबह चार बजे एयरपोर्ट पहुंचकर सीएम का मंच सजाने के साथ रंगोली बनाने का आदेश जारी कर दिया। इसमें किसी कोताही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दे दी गई। बीएसए का यह आदेश शिक्षिकाओं को तो नागवार गुजरा ही, कुछ शिक्षक नेताओं ने आलोचना करते हुए उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया जिसका पहले उच्चाधिकारियों और फिर शासन ने भी संज्ञान ले लिया। शनिवार को शासन के अफसरों ने बीएसए की जमकर फटकार लगाई। शनिवार दोपहर बीएसए ने आदेश को निरस्त कर दिया। बीएसए ने कहा कि उनसे चूक हो गई थी, उन्होंने आदेश निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed