फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Scientific assistant of Pollution Control Board arrested while taking bribe in Bareilly

Bareilly News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का वैज्ञानिक सहायक घूस लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

Mon, 05 Aug 2024 04:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Aug 2024 04:17 PM IST
सार

बरेली में एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक सहायक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उसने नए अस्पताल की एनओसी देने के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत ली थी। 

विज्ञापन
Scientific assistant of Pollution Control Board arrested while taking bribe in Bareilly
आरोपी विपिन कर्णपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एनओसी देने के नाम पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में खेल चल रहा था। बाबुओं ने शिकायतकर्ता को चकरघिन्नी बना रखा था। रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए वैज्ञानिक सहायक को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में उसने एंटी करप्शन टीम को अहम जानकारियां दीं, जिनके दम पर नामजदगी और बढ़ाई जा सकती है। किला इलाके के शाहिद हुसैन ने एंटी करप्शन टीम से सोमवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय से वैज्ञानिक सहायक विपिन कर्णपाल को पकड़वा दिया था।

विज्ञापन


शाहिद ने टीम को बताया कि एनओसी के लिए विभाग के राजेंद्र नगर कार्यालय पर गए तो वहां लिपिक लक्ष्मी नारायण से मुलाकात हुई।  लक्ष्मी नारायण ने चार-पांच दिन तक उन्हें चक्कर लगवाए और फाइल में तमाम कमियां बताकर अस्पताल का निरीक्षण करने की बात कही। शाहिद दोबारा गए तो लक्ष्मी नारायण ने कहा कि तुम्हारी फाइल विपिन बाबू पर है, उनसे मिल लो। विपिन ने शाहिद से एनओसी के बदले बीस हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

विज्ञापन

ऊपर तक जाती है रकम 
आरोपी विपिन से इज्जतनगर थाने में टीम ने लंबी पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक विपिन ने बताया कि रुपये वह अकेला अपने लिए नहीं ले रहा था। विभाग में ऊपर तक ऐसी रकम का बंटवारा होता है। आरोपी मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। ऐसे में माना जा रहा है कि भ्रष्टाचार के मामले की विवेचना सही ढंग से हुई तो कुछ और जिम्मेदारों की गर्दन फंस सकती है। इज्जत नगर पुलिस ने केस एंटीकरप्शन थाने ट्रांसफर कर दिया है।

सिर से रुमाल खोलते ही टीम ने विपिन को दबोचा
एंटी करप्शन की टीम ने शिकायतकर्ता शाहिद को पहले ही ट्रैप की योजना समझा दी थी। बताया था कि जैसे ही विपिन रिश्वत ले तभी अपने सिर पर बंधा रुमाल खोल देना। इसके बाद हम समझ जाएंगे कि रिश्वत ली जा चुकी है। टीम ने रिश्वत में दिए गए नोटों के नंबर भी पहले से नोट कर लिए थे। विपिन ने कार्यालय में बुलाकर शाहिद से बात की और रुपये ले लिए। शाहिद ने तुरंत सिर पर बंधा रुमाल खोल दिया। आसपास सादा कपड़ों में छिपी एंटी करप्शन टीम ने विपिन को पकड़ लिया।

क्षेत्रीय अधिकारी की दलील 
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी रोहित सिंह ने कहा कि एनओसी के बदले कोई अतिरिक्त रुपया नहीं लिया जाता, न ही किसी अधिकारी को कुछ देना पड़ता है। अगर कोई ऐसा आरोप लगा रहा है तो यह गलत है। शिकायतकर्ता हमारे कार्यालय में कब से आ रहा था, इसकी जानकारी नहीं है। अगर हमसे शिकायत की होती तो पहले ही उनका काम हो गया होता। विपिन गलत तरीके से धन ले रहे होंगे तो उन पर कार्रवाई हुई है। 

सीओ एंटी करप्शन यशपाल सिंह ने कहा कि विपिन कर्णपाल से विस्तृत पूछताछ हुई है। उसके बयानों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं जो विवेचना में काम आएंगी। उससे 75 हजार रुपये और मिले थे। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है, अगर कोई और दोषी मिलेगा तो उसका नाम भी विवेचना में शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed