{"_id":"6678aaad25437d11cb0faa14","slug":"schools-remain-closed-on-yoga-day-complaint-to-union-minister-bareilly-news-c-4-1-bly1039-426106-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: योग दिवस पर बंद रहे स्कूल, अब केंद्रीय मंत्री से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: योग दिवस पर बंद रहे स्कूल, अब केंद्रीय मंत्री से की शिकायत
विज्ञापन
बहेड़ी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्राथमिक विद्यालयों में ताले लगे रहे, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। अब मामले में शिकायत मिलने पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने अफसरों को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। साथ ही बीएसए को पत्र जारी कर जांच करने को कहा है।
योग दिवस पर प्राथमिक विद्यालय सीकरी, नगर क्षेत्र के टांडा के प्राथमिक विद्यालय के अलावा बॉर्डर में लगने वाले कई स्कूलों में ताले लटके रहे। इस दौरान ताले लगाकर नदारत रहने वाले शिक्षकों पर अफसर मेहरबान हैं। दो दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में जब खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार से पूछा गया तो उन्होंने इसको बेहद हल्के में लेते हुए खुद अपने दफ्तर पर शिक्षकों संग योग करने की बात कही। कार्रवाई को लेकर गोलमोल जवाब देकर टाल-मटोल गए। हालांकि एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय ने इस संबंध में रिपोर्ट डीएम को भेजी है। कार्रवाई न होने पर भाजपा के पदाधिकारी लाल सिंह और महावीर ने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से शिकायत की थी। मामले में बीएसए को पत्र जारी कर जांच को कहा गया है। संवाद
-- -- -- -
दमखोदा के कई स्कूलों में भी पड़े रहे ताले
देवरनियां। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह छह से आठ बजे तक सभी परिषदीय स्कूलों को खोलने का फरमान गया था और बच्चों को फल और मिठाई बांटे जाना था, मगर दमखोदा ब्लाॅक में कई स्कूल बंद रहे।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक प्राथमिक विघालय कुन्डरा, बहादुरगंज,हसनपुर, खजुरीखेडा, जोतपुर, तेजनगर, कंपोजिट भैरपुरा, नवादा, मगरी, मुंडिया नबीबख्श, मुंडिया नसीर, मुंडिया जागीर, करनपुर, मिलक,कठर्रा, पुरैनाताल, जूनियर हाईस्कूल बहादुरगंज,कुन्डरा आदि बंद रहे। इस दौरान कोई अधिकारी यहां जांच को नहीं पहुंचा। बीईओ प्रेमसुख गंगवार के मुताबिक मामला उनके संज्ञान में नहीं है। संवाद