फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Schools opened, even on the first day, the teachers continued to deal with the departmental work

स्कूल खुले, पहले दिन दाखिले भी हुए विभागीय काम निपटाते रहे अध्यापक

Fri, 02 Jul 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Schools opened, even on the first day, the teachers continued to deal with the departmental work
स्कूल खुले तो बच्चे भी पहुंच गए अपने दाखिले के बारे में जानकारी लेने के लिए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

स्कूलों में फिलहाल शिक्षक ही रहेंगे उपस्थित, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

विज्ञापन
बरेली। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी स्कूल बृहस्पतिवार से खुल गए हैं। सभी शिक्षक स्कूलों में पहुंचे और विभागीय कामकाज निपटाते रहे। कुछ स्कूलों में पहले दिन दाखिले भी हुए। हालांकि बच्चे अभी स्कूल नहीं आएंगे। उनकी ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। शिक्षकों ने पहले दिन मिड-डे मील की कंवर्जन कास्ट देखी। प्रेरणा पोर्टल को भी अपडेट किया।

स्थान- प्राथमिक विद्यालय पट्टी बिहारीपुर।

शिक्षिका वैशाली, लक्ष्मी कुमारी और शिक्षक राघव ने बताया कि स्कूल खुलने के बाद पूरे भवन को सैनिटाइज कराया गया। गांव में अभिभावकों से संपर्क किया। जो अभिभावक स्कूल पहुंचे उनके बच्चों का नामांकन किया। स्कू ल खुलने पर कुछ बच्चे भी पहुंच गए थे, उन्हें मना किया कि वे अभी स्कूल न आएं। जब बुलाया जाए, तब स्कूल आएं।
विज्ञापन

स्थान- उच्च प्राथमिक विद्यालय विरिया।

शिक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि विद्यालय खुलने के बाद सबसे पहले परिसर और कक्षा कक्षों की साफ सफाई कराई गई। जरूरी विभागीय काम पूरे किए गए। अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का नामांकन किया। जिन खातों में मिड-डे मील की धनराशि नहीं पहुंची है, उसका मिलान कर सूची बनाई गई। स्कूल में राजबाला, पुष्पा कुमारी, ज्योति पांडेय, गौरी और बीबी लाल आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थान- प्राथमिक विद्यालय तिगरा खानपुर।

प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार और शिक्षक सतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पहले दिन कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के नामांकन किए। ऐसे बच्चों की जानकारी जुटाकर सूची बनाई, जिनके खाते में मिड-डे मील की धनराशि नहीं पहुंची थी। विद्यालय में सफाई का काम पहले ही कराया जा चुका था। बृहस्पतिवार को शिक्षक पुष्पेंद्र कुमार, संतोष वर्मा, प्रदीप कुमार, राजुल कुमार, मोहित कुमार, अंकित कुमार, महेश कुमार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed