{"_id":"60de13108ebc3eff1c7cc0ed","slug":"schools-opened-even-on-the-first-day-the-teachers-continued-to-deal-with-the-departmental-work-bareilly-news-bly4516391115","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल खुले, पहले दिन दाखिले भी हुए विभागीय काम निपटाते रहे अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल खुले, पहले दिन दाखिले भी हुए विभागीय काम निपटाते रहे अध्यापक
विज्ञापन
स्कूल खुले तो बच्चे भी पहुंच गए अपने दाखिले के बारे में जानकारी लेने के लिए।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
स्कूलों में फिलहाल शिक्षक ही रहेंगे उपस्थित, ऑनलाइन होगी पढ़ाई
विज्ञापन
बरेली। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी स्कूल बृहस्पतिवार से खुल गए हैं। सभी शिक्षक स्कूलों में पहुंचे और विभागीय कामकाज निपटाते रहे। कुछ स्कूलों में पहले दिन दाखिले भी हुए। हालांकि बच्चे अभी स्कूल नहीं आएंगे। उनकी ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। शिक्षकों ने पहले दिन मिड-डे मील की कंवर्जन कास्ट देखी। प्रेरणा पोर्टल को भी अपडेट किया।
विज्ञापन
स्थान- प्राथमिक विद्यालय पट्टी बिहारीपुर।
शिक्षिका वैशाली, लक्ष्मी कुमारी और शिक्षक राघव ने बताया कि स्कूल खुलने के बाद पूरे भवन को सैनिटाइज कराया गया। गांव में अभिभावकों से संपर्क किया। जो अभिभावक स्कूल पहुंचे उनके बच्चों का नामांकन किया। स्कू ल खुलने पर कुछ बच्चे भी पहुंच गए थे, उन्हें मना किया कि वे अभी स्कूल न आएं। जब बुलाया जाए, तब स्कूल आएं।
विज्ञापन
स्थान- उच्च प्राथमिक विद्यालय विरिया।
शिक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि विद्यालय खुलने के बाद सबसे पहले परिसर और कक्षा कक्षों की साफ सफाई कराई गई। जरूरी विभागीय काम पूरे किए गए। अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का नामांकन किया। जिन खातों में मिड-डे मील की धनराशि नहीं पहुंची है, उसका मिलान कर सूची बनाई गई। स्कूल में राजबाला, पुष्पा कुमारी, ज्योति पांडेय, गौरी और बीबी लाल आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन