फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Schools closed due to rain in Pilibhit district

UP News: यूपी के इस जिले में बारिश के कारण स्कूल बंद, एक लाख क्यूसेक पानी से उफनाई शारदा नदी

Mon, 20 Jul 2026 08:29 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 20 Jul 2026 08:29 PM IST
सार

पीलीभीत जिले में बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। बारिश और जलभराव के कारण कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। 21 जुलाई को स्कूल बंद रहेंगे। उधर, जिले में शारदा और देवहा नदियों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। 

विज्ञापन
Schools closed due to rain in Pilibhit district
स्कूल में भरा पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बारिश के बाद पीलीभीत जिले में बहने वाली नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। सोमवार को वनबसा बैराज से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से शारदा नदी उफना गई। इससे कलीनगर और पूरनपुर क्षेत्र में नदी का विकराल रूप देखा गया। हालांकि विभाग के अनुसार अभी कोई बाढ़ के हालात नहीं बने हैं। वहीं देवहा नदी में पांच हजार क्यूसेक पानी पास किया गया है। बारिश व जलभराव के कारण कक्षा एक से आठ तक के स्कूल 21 जुलाई को बंद रहेंगे। डीएम ने इसका आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

 

ड्यूनी डैम से सोमवार को देवहा नदी में पांच हजार क्यूसेक और वनबसा बैराज से शारदा नदी में 97 हजार क्यूसेक पानी पास किया गया। इससे देवहा की स्थिति को सामान्य रही, लेकिन देर शाम तक जलस्तर बढ़ने से शारदा नदी उफनाई गई। कलीनगर क्षेत्र के नौजल्हा नंबर दो, गभिया सहराई, नगरिया खुर्द कला, रमनगरा आदि गांव की सीमा में नदी का प्रवाह तेज दिखा। लोगों की बेचैनी बढ़ गई, लोग शारदा की ओर टकटकी लगाए रहे। हालांकि बाढ़ की स्थिति अभी कहीं बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Schools closed due to rain in Pilibhit district
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा - फोटो : संवाद
कक्षा आठ तक के समस्त बोर्डों के स्कूल रहेंगे बंद
बारिश के बाद जलभराव की स्थिति को देखते हुए आज परिषदीय, सहायता प्राप्त समेत अन्य समस्त बोर्डों के कक्षा आठ तक के विद्यालय मंगलवार को बंद रहेंगे। डीएम के आदेश के बाद बीएसए रोशनी सिंह की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। दरअसल लगातार हो रही बारिश के बाद स्कूलों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रोंमें बैठक कर परखी तैयारी
कलीनगर में एसडीएम प्रमेश कुमार ने नायब तहसीलदार अक्षय यादव के साथ तहसील क्षेत्र के शारदा नदी के तटवर्ती इलाकों में पहुंचकर बैठक की। महाराजपुर स्थित बाढ़ शरणालय में प्रधानों के साथ बैठक कर बाढ़ से बचाव की तैयारियों को परखा और लोगों को जरूरी जानकारी देकर जागरू किया। कहां गया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, नदी का जलस्तर बढ़ने पर घबराए नहीं, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लाभ लें। बाढ़ चौकियां को सक्रिय किया गया है।

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शारदा और देवहा नदी की स्थिति अभी सामान्य है। खतरे की कोई स्थिति नहीं है। अधिकारियों को निरीक्षण कर स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed