फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   School ready to open from today .. But parents will wait for vaccine

आज से स्कूल खुलने को तैयार.. मगर अभिभावक करेंगे वैक्सीन का इंतजार

Mon, 19 Oct 2020 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
School ready to open from today .. But parents will wait for vaccine
इस्लामिया गर्ल्स कालेज में लगी सैनिटाइजेशन मशीन... - फोटो : amar ujala

शासन के निर्देशों के मुताबिक सोमवार से कक्षा नौ से इंटरमीडिएट तक के स्कूल खुल जाएंगे। स्कूलों के प्रबंधन ने शासन के निर्देशों के मुताबिक विद्यार्थियों के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने का दावा किया है, लेकिन अभिभावक फिलहाल इन दावों पर भरोसा करने को तैयार नहीं हैं। अभिभावकों का कहना है कि वे बच्चों की जिंदगी दांव पर नहीं लगा सकते लिहाजा उन्हें स्कूल भेजने से पहले कोरोना की वैक्सीन आने का इंतजार करेंगे। वैसे ही बाजार में त्योहारों की भीड़ होने की वजह से इस समय खतरा और बढ़ गया है।

विज्ञापन
शासन ने तमाम शर्तों के साथ सोमवार से कक्षा नौ से इंटरमीडिएट तक स्कूल खोलने का निर्देश दिया है। इसके मुताबिक स्कूलों को बच्चों को स्कूल बुलाने से पहले अभिभावकों की सहमति लेनी होगी और क्लास में एक बेंच पर एक ही छात्र को बैठाना होगा। स्कूल में अधिकतम 50 फीसदी बच्चे ही आएंगे। लिहाजा उन्हें दो शिफ्टों में कक्षाएं चलाने का विकल्प भी दिया गया है। इसके साथ ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रखी जाएंगी ताकि स्कूल न आने वाले छात्र ऑनलाइन से पढ़ाई जारी रख सकें। स्कूल आने वाले छात्रों का तापमान गेट पर ही रिकॉर्ड किया जाएगा। स्कूल शासन के निर्देशों के मुताबिक छात्रों के बीच आपसी दूरी के साथ मास्क और सैनिटाइजेशन जैसे सभी सुरक्षा उपायों का पालन कराने का दावा कर रहे हैं, लेकिन फिर भी अभिभावक इन पर यकीन करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

स्कूलों में होंगे ये सुरक्षा उपाय

  • - छात्रों को गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश, क्लास रूम, पुस्तकालय, शौचालय आदि जगहों पर पोस्टर लगाकर सामाजिक दूरी के बारे में जागरूक करना होगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • - मास्क अनिवार्य, इस्तेमाल के बाद मास्क और टिश्यू आदि का बायो मेडिकल कचरे की तरह निस्तारण, स्कूल में बार-बार शौचालय की सफाई और सैनिटाजेशन।
  • - छात्रों के लिए समयसारिणी का पूरा पालन, प्रवेश-निकासी के लिए सभी गेटों का प्रयोग, ऐसे आयोजन नहीं जिसमें सामाजिक दूरी न रहे। बच्चे चेहरे पर हाथ न लगाएं।

स्कूलों का दावा.. पूरी सुरक्षा देंगे

स्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों का तापमान लिया जाएगा। ठीक से मास्क लगा है या नहीं, ये चेक करेंगे। क्लास में आपसी दूरी का पालन होगा। एक क्लास में सिर्फ छह बच्चों को बैठाएंगे। हमने कोविड संबंधी सभी तैयारी की हैं। -गुंजन साहनी, प्रधानाचार्य सोबती पब्लिक स्कूल

पूरी जांच के बाद ही बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। बच्चों के लिए खेलों और योगा जैसी सुविधाएं तो रहेंगी पर ऐसे खेलों पर प्रतिबंध रहेगा जिसमें शारीरिक संपर्क हो। हर क्लास के बाहर सैनेटाइजर रखेंगे। गाइड लाइन के अनुसार ही शिक्षा देंगे। -डॉ. अल्पना जोशी, प्रिंसिपल बीबीएल पीलीभीत रोड 

गेट पर जांच के बाद ही बच्चों को प्रवेश की अनुमति मिलेगी। मास्क अनिवार्य होगा। क्लास और स्कूल परिसर को सैनेटाइज कराया जा रहा है। शासन की गाइड लाइन का पूरा पालन करते हुए हम स्कूल में शिक्षा देने को तैयार हैं। -संजय श्रीवास्तव, केपीएस फरीदपुर

सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। रोज क्लास को सैनेटाइज कराया जा रहा है। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग होगी। स्टैंड मशीन पर सैनेटाइजर रखा गया है। एक बेंच, एक छात्र के नियम के आधार पर बच्चों को क्लास में बेंच पर बिठाया जाएगा। -चमन जहां, प्रधानाचार्य इस्लामिया इंटर कॉलेज

अभिभावकों का सवा.. गारंटी क्या

कोरोना का प्रकोप लगातार तेजी से फैल रहा है लिहाजा स्कूल खोलना ठीक नही है। यह समय भी त्योहारों का है। ऐसे में सरकार को एक बार और विचार करना चाहिए। -राजेंद्र प्रजापति, अभिभावक

स्कूलों को शुरू करना किसी बड़े खतरे से कम नहीं। जब तक कोरोना नियंत्रित नहीं हो जाता या कोई कारगर वैक्सीन नहीं आ जाती, तब तक यह उचित नहीं है। स्थिति और बिगड़ सकती है। -डॉ. कविता अरोरा, अभिभावक

त्योहार शुरू हो गए हैं। दिवाली तक बाजार में बहुत भीड़ रहने वाली है। ऐसे में स्कूल खोलने का फैसला ठीक नहीं है। यह संक्रमण की दर को और बढ़ा सकता है। -संध्या ठाकुर, अभिभावक

अभी संक्रमण के फैलाव का खतरा टला नहीं है। कोरोना की कोई वैक्सीन भी नहीं आई है। ऐसे में स्कूलों को खोलने का फैसला ठीक नहीं है। सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। -राजीव कुमार, अभिभावक

दो पालियों में खुलेंगे स्कूल

बरेली। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडे ने भी इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में स्कूलों का समय सुबह 8:50 से दोपहर 3:20 बजे तक रखने की बात कही गई है। स्कूल दो पालियों में संचालित किए जाएंगे। कक्षा 9 और 10 के लिए समय 8:50 से 11:50 तक रहेगा, जबकि दूसरी पाली में कक्षा 11 और 12 के छात्र 12:20 बजे से 3:20 बजे तक बुलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed