{"_id":"66d56cf065f42a95b60753cf","slug":"school-girl-dies-father-father-alleges-vaccination-led-to-death-in-budaun-2024-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सातवीं की छात्रा की मौत, पेट दर्द के साथ हुई उल्टी, बरेली ले जाते समय तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सातवीं की छात्रा की मौत, पेट दर्द के साथ हुई उल्टी, बरेली ले जाते समय तोड़ा दम
Mon, 02 Sep 2024 02:39 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 02 Sep 2024 02:39 PM IST
सार
बदायूं में कक्षा सात की छात्रा डी पॉल स्कूल में पढ़ती थी। उसके पिता के मुताबिक 22 अगस्त को स्कूल में उसके वैक्सीन लगाई गई थी। इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन ने परिवार को नहीं दी। रविवार को छात्रा को उल्टी और पेट दर्द हुआ। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं में कक्षा सात की छात्रा वैष्णवी रस्तोगी (13) की रविवार को उल्टी व पेट में दर्द होने के बाद मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का कहना है कि 22 अगस्त को स्कूल में बेटी को वैक्सीन लगाई गई थी, जिस कारण उसकी मौत हुई है। वहीं इस मामले में सीएमओ का कहना है कि वैक्सीन से मौत होने की बात गलत है।
विज्ञापन
शहर में काली सड़क के पास रहने वाले समर्थ रस्तोगी की बेटी वैष्णवी डी पॉल स्कूल में पढ़ती थी। पिता समर्थ के अनुसार वैष्णवी को हल्का बुखार आ रहा था। इसी दौरान 22 अगस्त को उसे स्कूल में बुखार से बचाव की वैक्सीन लगा दी गई। दूसरे दिन हालत खराब होने पर उसे बच्चों के डॉक्टर कुमार वाशु के यहां दिखाया गया। यहां करीब चार-पांच दिन दवा चली। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग और स्कूल प्रबंधन की तरफ से उन्हें टीकाकरण की जानकारी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
बरेली ले जाते समय तोड़ा दम
बकौल डॉक्टर वाशु उन्होंने बच्ची को भर्ती करने की सलाह दी लेकिन परिजन रात में उसे बरेली ले जा रहे थे। रास्ते में ही वैष्णवी ने दम तोड़ दिया। परिजन का आरोप है कि वैष्णवी की मौत वैक्सीन के कारण हुई है। वहीं, इस मामले में सीएमओ रामेश्वर मिश्रा का कहना है कि वैक्सीन से मौत की बात गलत है। किसी भी वैक्सीन का असर आधे घंटे के अंदर हो जाता है। करीब दस दिन बाद छात्रा की मौत हुई है। वैक्सीन से कोई लेना-देना नहीं है।