फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   school closed due to cold and dense fog in Bareilly

School Closed: इस जिले में सर्दी और कोहरे के कारण कक्षा आठ के स्कूलों में छुट्टी, जानिए कब तक रहेंगे बंद

Sat, 30 Dec 2023 08:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Dec 2023 08:03 AM IST
सार

Bareilly News : बरेली में कोहरे और सर्दी के कारण कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों में शनिवार का शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। 31 दिसंबर को रविवार है। 

विज्ञापन
school closed due to cold and dense fog in Bareilly
शुक्रवार को ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली शहर समेत पूरा जिला भीषण सर्दी और ठंड की चपेट में है। शुक्रवार को दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए, जिससे तापमान में गिरावट होने से सर्दी और बढ़ गई है। सर्दी के मद्देनजर डीएम के निर्देश पर कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों में शनिवार का शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। 

विज्ञापन


बीएसए संजय सिंह ने बताया कि घना कोहरा होने और सर्दी बढ़ने की वजह से स्कूलों में कक्षा एक से आठ के विद्यार्थियों की छुट्टी की गई है। 31 दिसंबर को रविवार की वजह से अवकाश रहेगा। एक जनवरी से 15 जनवरी तक पूर्व घोषित शीतकालीन अवकाश के चलते परिषदीय स्कूल बंद रहेंगे। 

विज्ञापन

शिक्षक संगठनों ने उठाई थी मांग 
शिक्षक संगठन ठंड और कोहरे के कारण स्कूलों में छुट्टियों की मांग कर रहे थे। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ और प्राथमिक शिक्षक संघ, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन( यूटा) के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को बीएसए को ज्ञापन सौंप कर स्कूलों में अवकाश घोषित करने की मांग की थी। अवकाश की घोषणा होने के बाद से शिक्षकों ने हर्ष जताया है

तीन डिग्री और लुढ़का पारा 
बीते दो दिन से कोहरा हावी होने से शहरवासी धूप के लिए तरस रहे हैं। शुक्रवार को भी दिनभर कोहरा छाया रहा और ठिठुरन बरकरार रही। अधिकतम पारा तीन डिग्री लुढ़ककर 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री अधिक 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अगले तीन दिन तक घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed