फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   School children took out awareness rally under Mission Shakti

Bareilly News: मिशन शक्ति के तहत स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

Mon, 16 Oct 2023 10:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:53 AM IST
विज्ञापन
School children took out awareness rally under Mission Shakti
रैली में शमिल बच्चे और ​शिक्षक । संवाद
पूरनपुर। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए मिशन शक्ति के तहत रविवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में नगर के पांच स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर नवरात्र पर बीआरसी परिसर से खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह ने जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में नगर के उच्च प्राथमिक स्कूल, उच्च प्राथमिक कन्या स्कूल, प्राथमिक स्कूल नई बस्ती, पब्लिक इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया।
रैली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बेटी का जो करे अपमान, उसे समझो पशु समान, जब नारी में शक्ति भारी, क्यों कहें इन्हें बेचारी, देश को आगे बढ़ाना है, तो नारी को सशक्त बनाना है आदि नारे बच्चे लगा रहे थे। रैली में एआरपी मोहम्मद ताहिर खां, कपिल गुप्ता, प्रधानाध्यापक बृजेश शुक्ला, रोहित मिश्रा, राधाकृष्ण कुशवाहा, हरीओम वाजपेयी, इंदु गंगवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बरखेड़ा। खंड शिक्षा कार्यालय से जागरूकता रैली प्रारम्भ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए खंड विकास के प्रांगण में समाप्त हुई। बाद में ब्लॉक सभागार में आयोजित सभा में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार लगातार प्रयत्नशील है।इस मौके पर थाना प्रभारी राजवीर परमार ने कहा सरकार की बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा संबंधित कोई भी मामला होने पर वह 181 डायल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन






बरखेड़ा और बिलसंडा में भी निकाली गईं रैलियां

बरखेड़ा। उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने मिशन शक्ति के तहत रैली निकाली। प्रधानाचार्य पूनम पांडे ने बताया कि नारी का सम्मान करना हमेशा ही भारतवर्ष की संस्कृति रही है। आज के युग में पुरुषों की अपेक्षा नारियां कहीं भी पीछे नहीं हैं। सहायक अध्यापिका शिखा सक्सेना आदि मौजूद रहीं।

बिलसंडा। सरस्वती विद्या मंदिर और आरडी पब्लिक इंटर काॅलेज में महिला सशक्तीकरण के तहत रैली निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों ने बेटियों को दो इतनी पहचान, बड़ी होकर बनें देश की शान जैसे नारे लगाकर समाज को जागरूक किया। इस दौरान महेश्वर नाथ दुबे, धर्मेंद्र कुशवाह समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद

रैली में शमिल बच्चे और शिक्षक । संवाद

रैली में शमिल बच्चे और शिक्षक । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed