फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   School bus collides with pickup on highway in Bareilly

बरेली में हादसा: हाईवे पर पिकअप से टकराई स्कूल बस, 36 बच्चे और शिक्षक थे सवार, मची चीख-पुकार

Fri, 08 Sep 2023 02:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Sep 2023 02:36 PM IST
सार

फरीदपुर में कृष्णा पब्लिक स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को लेकर जा रही बस जानवरों से भरी पिकअप से टकरा गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। 

विज्ञापन
School bus collides with pickup on highway in Bareilly
पुलिस ने क्रेन से हटवाई क्षतिग्रस्त स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को लेकर जा रही स्कूल बस लखनऊ हाईवे पर पिकअप वाहन से टकरा गई। हादसा होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। कुछ बच्चों को मामूली चोट आई है, उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया गया। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर आधे घंटे तक जाम लगा रहा। 

विज्ञापन


हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। कृष्णा पब्लिक स्कूल की छुट्टी होने के बाद बस बच्चों और स्टाफ को लेकर जा रही थी। नेशनल हाईवे पर फरीदपुर गौसगंज पुलिया के समीप स्कूल बस सामने से आ रहे पिकअप वाहन से टकरा गई। पिकअप वाहन में भैंसें लाद हुई थीं। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


ये भी पढे़ं- UP: कैफे की आड़ में ब्लैकमेलिंग का धंधा, होटल में सामूहिक दुष्कर्म मामले में सामने आया सरगना युवती का नाम
विज्ञापन
विज्ञापन

 

School bus collides with pickup on highway in Bareilly
हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

हादसे के बाद लगा जाम 

टक्कर होने से स्कूल बस में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि दोनों वाहनों की रफ्तार कम होने से बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को हटवाया, तब जाकर जाम खुला। 

स्कूल बस कंडम हाल में थी। उस पर स्कूल का नाम भी नहीं लिखा था। बस में 36 बच्चे, दो शिक्षक व एक अन्य कर्मचारी सवार था। हादसे से सभी सहम गए थे। कुछ बच्चों का मामूली चोट आई है। उधर, पिकअप वाहन में भैंसों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed