{"_id":"63ef10f967906787f001851f","slug":"scheduled-caste-women-not-allowed-to-worship-in-the-temple-in-bareilly-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अनुसूचित जाति की महिला को मंदिर में घुसने से रोका, नहीं करने दी पूजा, थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अनुसूचित जाति की महिला को मंदिर में घुसने से रोका, नहीं करने दी पूजा, थाने में दी तहरीर
Fri, 17 Feb 2023 11:00 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 17 Feb 2023 11:00 AM IST
सार
इज्जतनगर क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी पूनम कनौजिया बृहस्पतिवार को मंदिर में पूजा करने गई थीं। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने उन्हें मंदिर में घुसने और पूजा करने से रोक दिया।
विज्ञापन
इज्जतनगर थाना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली से शर्मनाक मामला सामने आया है। थाना इज्जतनगर क्षेत्र में कुछ लोगों ने अनुसूचित जाति की एक महिला को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया। इसे लेकर हंगामा हो गया। महिला ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
इज्जतनगर क्षेत्र के कृष्णानगर रोड नंबर सात में श्रीविष्णु हरिमंदिर स्थित है। यहां बृहस्पतिवार को कृष्णानगर निवासी पूनम कनौजिया पूजा करने आई थीं। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने उन्हें मंदिर में घुसने और पूजा करने से रोक दिया।
विज्ञापन
पूनम कनौजिया का कहना है कि वह अनुसूचित जाति से हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे श्रीविष्णु हरिमंदिर में पूजा करने गई थीं। आरोप है कि आरोपियों ने उनसे कहा कि उन्हें मंदिर में पूजा करने का अधिकार नहीं है। पूनम थाना इज्जतनगर में तहरीर दी है।
विज्ञापन