फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sc act

प्रदेश में दलितों पर अत्याचार बढ़े: ऐरन

Wed, 15 Jul 2015 12:41 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 15 Jul 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि प्रदेश में इस समय दलित समाज पर अत्याचार काफी बढ़ गए हैं। प्रदेश की सपा सरकार तो इस पर रोक नहीं लगा रही है, केंद्र की भाजपा सरकार को भी दलितों के हितों और उनके उत्पीड़न की कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन

नेेहरू युवा केंद्र में आयोजित कांग्रेस के अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग की शहर कमेटी के कार्यक्रम में पूर्व सांसद मुख्य अतिथि थे। उन्होंने पार्टीजनों से जनता के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि दुर्भाग्य की स्थिति है की भाजपा और बसपा ने सदैव दलित समाज को वोट बैंक के रूप में देखा। सपा के तो एजेंडे में ही दलित समाज का उत्थान शामिल नहीं है, सिर्फ कांग्रेस ही दलित समाज के लिए काम करती आई है और आगे भी करती रहेगी। विभाग के शहर अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि ने शहर कमेटी की घोषणा की। इसमें धर्मेंद्र सागर, रामप्रताप आर्या, सुरेंद्र सोनकर, किरन शिव उपाध्यक्ष, नीरज भारती, ऋषि आनंद, दिनेश सागर, बिजेंद्र कुमार, नितिन सिंह, घनश्याम सागर महासचिव, प्रदीप भारती, रीना देवी, जयंती देवी, सोनेलाल आर्या सचिव और रजनीश भारती कोषाध्यक्ष बनाए गए। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय, शहर अध्यक्ष चौधरी असलम, प्रदेश महासचिव अजय शुक्ला, प्रदेश सचिव अनुज गंगवार, जियाउररहमान, सुरेंद्र पांडेय, डॉ. नीतू मेहरोत्रा, प्रभात गिरि गोस्वामी, हरवीर बॉबी और पारस शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed