Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sawan is the celebration of Pashupatinath's joy

Bareilly News: पशुपतिनाथ के आनंद का उत्सव है सावन

Mon, 07 Jul 2025 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 07 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Sawan is the celebration of Pashupatinath's joy
बरेली। सावन को शिवार्चन, उपवास और पूजन का महीना माना जाता है। यह भगवान शिव के त्याग, आशीर्वाद और पशुपति रूप में आनंद का उत्सव है। इस बार 11 जुलाई को सावन का शुभारंभ होगा। माह में चार सोमवार होंगे। नौ अगस्त को इसका समापन होगा।
विज्ञापन


आचार्य राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि सावन माह शिवार्चन के लिए सर्वोत्तम है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, श्रावण में ही समुद्र मंथन हुआ था। इस दौरान निकले विष का पान भगवान शिव ने किया था। इस विष के प्रभाव को शांत करने के लिए सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाया जाता है। सावन का महीना हरियाली और जीवन का प्रतीक है।
विज्ञापन

सोमवार का महत्व
सावन में सोमवार को भगवान शिव की पूजा और व्रत का विशेष महत्व है। नारद पुराण के अनुसार, श्रावण के सोमवार पर जो लोग चालीसा करते हैं, वह आषाढ़ शुक्ल षष्ठी से श्रावण पूर्णिमा तक पड़ने वाले सभी सोमवार को व्रत रखते हैं। यह व्रत अर्थ सिद्धि प्रदाता है। सोमवार के दिन भगवान शिव और चंद्रमा की पूजा का विधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालीसा पाठ करने से मिलता है लाभ
सावन में चालीसा रखने वाले भक्त दस दिन पहले ही व्रत आदि की शुरुआत कर देते हैं। मान्यता है कि सावन में देवी पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए चालीस दिन की कठोर तपस्या की थी। इससे प्रसन्न होकर भगवन शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। चालीसा के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जप करने से पापों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed