फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sawan bid farewell after tying Rakhi of harmony

Bareilly News: सौहार्द की राखी बंधवाकर विदा हुआ सावन

Fri, 01 Sep 2023 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Sawan bid farewell after tying Rakhi of harmony
बरेली। विदाई में सावन सौहार्द का संदेश दे गया। रक्षाबंधन पर कहीं मुस्लिम बहनों ने हिंदू भाइयों को तो कहीं हिंदू बहनों ने मुस्लिम भाइयों को सौहार्द की राखी बांधी। भाइयों ने बहनों की रक्षा और देश में सौहार्द कायम रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सुबह से ही शहर में रक्षाबंधन का उल्लास छाया रहा। बहनों के आने से हर घर में जश्न का माहौल था। दिनभर राखी बांधने का सिलसिला जारी रहा। भाइयों ने भी बदले में उपहार भेंट किए। मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी के निवास पर कई हिंदू-मुस्लिम भाई-बहनों ने एक साथ पर्व मनाया। फरहत नकवी ने सांसद संतोष गंगवार को राखी बांधी। नाहिदा, नौशीन, सिम्मी, हुमा खान, राबिया, नगीना, गुलिस्ता ने उर्दू अकादमी के सदस्य इस्लाम खान, कृष्ण पाल, अलीम खान, अलतमश आदि को राखी बांधकर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

खुशबू काॅलोनी निवासी नजमा खान ने राम कृष्ण शुक्ला को राखी बांधी। वह 21 वर्षों से इसी तरह राखी बांध रही हैं। पुरवा बब्बन खां निवासी समाजसेवी राशमी खान को ज्योति चौहान ने राखी बांधी। वह राशमी को 10 वर्षों से राखी बांधती आ रही हैं। राशमी को अपूर्वा त्रिपाठी, रिया महाजन, सौम्या बिष्ट व मीनाक्षी भी राखी बांधती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आस संस्था की अध्यक्ष समयुन खान ने पंकज मौर्य को राखी बांधी। यह क्रम 10 साल से जारी है। जखीरा निवासी शानू काजमी को अंजलि शर्मा ने राखी बांधी। सांसद धर्मेंद्र कश्यप की बेटी कीर्ति कश्यप ने हसन काजमी को राखी बांधी। भाजपा के वार्ड अध्यक्ष शारिक अब्बासी को राखी कश्यप ने राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं।

फोटो
बहनों को दिए कीमती उपहार
भाइयों ने राखी के बदले बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उनको खूबसूरत और कीमती उपहार दिए। राजेंद्र नगर निवासी मंसीमीर सलूजा को उनके भाई गुरप्रीत सिंह ने राखी के बदले सोने की चेन भेंट की। डीडीपुरम निवासी स्वाति को उनके भाई विवेक अरोड़ा ने मोबाइल फोन भेंट किया। हरीश मक्कड़ ने बहन नीलम मक्कड़ को मोबाइल फोन दिलवाया। राजेंद्र नगर निवासी अमित सेठी ने बहन प्रज्ञा भाटिया, अंश साहनी ने बहन मारिया साहनी, अरव पुरी ने नंदनी पुरी को कीमती तोहफे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed