फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sawan 2025 starts crowds of devotees will gather in Nath temples of Bareilly

Sawan 2025: भगवान शिव की आराधना का महीना सावन शुरू, बरेली के नाथ मंदिरों में उमड़ेगी भक्तों की भीड़

Thu, 10 Jul 2025 04:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Jul 2025 04:47 PM IST
सार

सावन का पावन महीना शुक्रवार से शुरू हो गया है। इस माह में चार सोमवार होंगे। नौ अगस्त को इसका समापन होगा। सावनभर बरेली के नाथ मंदिरों में कांवड़ियों की भीड़ रहेगी।

विज्ञापन
Sawan 2025 starts crowds of devotees will gather in Nath temples of Bareilly
Sawan 2025 - फोटो : adobe

विस्तार

सावन को शिवार्चन, उपवास और पूजन का महीना माना जाता है। यह भगवान शिव के त्याग, आशीर्वाद और पशुपति रूप में आनंद का उत्सव है। इस बार 11 जुलाई शुक्रवार को सावन का शुभारंभ हो गया है। इस माह में चार सोमवार होंगे। नौ अगस्त को इसका समापन होगा। बरेली के नाथ मंदिरों में सावनभर कांवड़ियों की भीड़ रहेगी। इसे लेकर मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


बरेली के आचार्य राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि सावन माह शिवार्चन के लिए सर्वोत्तम है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, श्रावण में ही समुद्र मंथन हुआ था। इस दौरान निकले विष का पान भगवान शिव ने किया था। इस विष के प्रभाव को शांत करने के लिए सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाया जाता है। सावन का महीना हरियाली और जीवन का प्रतीक है। 
विज्ञापन


चालीसा पाठ करने से मिलता है लाभ 
सावन में चालीसा रखने वाले भक्त दस दिन पहले ही व्रत आदि की शुरुआत कर देते हैं। मान्यता है कि सावन में देवी पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए चालीस दिन की कठोर तपस्या की थी। इससे प्रसन्न होकर भगवन शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। चालीसा के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जप करने से पापों से मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार का महत्व 
सावन में सोमवार को भगवान शिव की पूजा और व्रत का विशेष महत्व है। नारद पुराण के अनुसार, श्रावण मास के सोमवार पर जो लोग चालीसा करते हैं, वह आषाढ़ शुक्ल षष्ठी से श्रावण पूर्णिमा तक पड़ने वाले सभी सोमवार को व्रत रखते हैं। यह व्रत अर्थ सिद्धि प्रदाता है। सोमवार के दिन भगवान शिव और चंद्रमा की पूजा का विधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed