फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sauce was being made from chemicals, not tomatoes and chillies, report filed

Bareilly News: टमाटर-मिर्च नहीं, केमिकल से बना रहे थे सॉस, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 22 Mar 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Sauce was being made from chemicals, not tomatoes and chillies, report filed
बरेली। गंगापुर में हिस्ट्रीशीटर चंद्रमान के बेटे रंजीत के नाम से खोली गई नंदिनी फूड प्रोडक्ट फैक्टरी में पुलिस और एफएसडीए की टीम ने जांच की। मौके पर न तो टमाटर मिले, न ही मिर्च। वहां सॉस बनाने में खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस पर एफएसडीए की टीम ने बारादरी थाने में फैक्टरी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अब फैक्टरी मालिक व उसके हिस्ट्रीशीटर पिता की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बारादरी पुलिस ने जुए के फड़ पर दबिश दी थी। मौके से भागे हिस्ट्रीशीटर चंद्रमान का पीछा करने के दौरान वहां नकली सॉस से भरा गोदाम मिला। उसकी जांच के लिए उन्होंने एफएसडीए टीम को मौके पर बुलाया था। जांच में सॉस में खतरनाक रसायनों के इस्तेमाल की बात सामने आई है। आरोपी इस सॉस की सप्लाई शहर के रेस्टोरेंट और ठेले वालों को कर रहे थे। रंजीत के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

एफएसडीए ने माना, लाइसेंस की शर्तों का किया उल्लंघन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश ने बताया कि गंगापुर पक्का बाग निवासी रंजीत के कारखाने और गोदाम की जांच की। वहां पर सॉस निर्माण में लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा था। सॉस के लिए जरूरी कच्चा माल टमाटर, लहसुन, मिर्च, चीनी और सिरका नहीं मिला। इसकी जगह कई तरह के केमिकल मिले। तैयार और कच्चे माल के दस नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू सिलिंडर का हो रहा था इस्तेमाल
कारखाने में व्यावसायिक की जगह घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम ने कारखाने से सात घरेलू सिलिंडर, रसायन से भरे 19 केन, संदिग्ध केमिकल से भरा एक कंटेनर, स्टार्च, शीरा, जैंथम गम, 112 गत्ते सोया सॉस, 199 गत्ते चिली सॉस, 67 गत्ते कॉन्टीनेंटल सॉस आदि बरामद किया है। ब्यूरो

-----------
फैक्टरी का लाइसेंस निलंबित
बारादरी के गंगापुर में चल रही नकली सॉस बनाने वाली फैक्टरी का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया कि फैक्टरी में बनने वाले सॉस में केमिकल का प्रयोग अधिक हो रहा था, जो सेहत के लिए हानिकारक है। इस फैक्टरी में अधिकतर काम रात में ही होता था। वहां से बड़ी मात्रा में पैकिंग का समान मिला है। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ सेल्समैन फैक्टरी से पेटी के हिसाब से सॉस ले जाते थे। इसका साॅस शहर के कई पॉश इलाकों में लगने वाले फास्ट फूड के ठेले पर मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed