{"_id":"5fa691238ebc3e9bcf5c7608","slug":"satta-gang-leader-rabia-arrest-bareilly-news-bly426093467","type":"story","status":"publish","title_hn":"सटटा गैंग की लीडर राबिया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सटटा गैंग की लीडर राबिया गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो- राबिया
सट्टे की गैंग लीडर राबिया अख्तर गिरफ्तार
गैंगस्टर एक्ट में अंतरिम जमानत लेने आई थी, बारादरी पुलिस ने धर दबोचा
एसओजी में थी जबर्दस्त पकड़, शिकंजा कसने पर हो गई थी फरार
बरेली। किसी वक्त एसओजी से लेकर बड़े पुलिस अफसरों तक रसूख रखने वाली जिले की चर्चित सट्टा किंग राबिया अख्तर को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। वह शनिवार को गैंगस्टर के मामले में अंतिम जमानत लेने के चक्कर में थी, इससे पहले ही बारादरी इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा के हत्थे चढ़ गई। राबिया के बेटे व पति समेत अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
राबिया शाहजहांपुर में बैठकर बरेली मंडल में सट्टा करा रहे वेदप्रकाश वेदी के संरक्षण में बरसों से शहर में सट्टा कारोबार चला रही थी। छह महीने पहले बारादरी थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने उसकी गिरफ्तारी की थी तो दूसरे दिन ही त्यागी का देहात के सिरौली थाने तबादला कर दिया गया था। लोगों ने इसे राबिया पर कार्रवाई से जोड़कर देखा। हालांकि उसे एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल भेजा गया था।
थाना बारादरी के मौजूदा प्रभारी शितांशु शर्मा को भी राबिया पर कानूनी शिकंजा कसने में अपने ही स्टाफ का बैर झेलना पड़ा पर उन्होंने पिछले दिनों राबिया अख्तर, उसके पति परवेज और बेटा अलीम व शिवा समेत चार लोगों को गैंगस्टर में निरुद्ध कर दिया। इसके बाद से राबिया और उसके परिवार के लोग फरार थे। पता लगा कि उन्होंने किसी राजनीतिक आका के पास लखनऊ में शरण ले रखी थी। राबिया ने गैंगस्टर के मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए वकील के जरिये कोर्ट में अंतरिम जमानत की अर्जी डलवाई थी। इसमें शनिवार को तारीख थी। जमानत मिलने से पहले इंस्पेक्टर ने राबिया को गिरफ्तार कर लिया। राबिया पीस पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ चुकी है। उसके खिलाफ जुआ, सट्टा, मादक पदार्थ के सात मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
00
ढाई करोड़ की संपत्ति होगी जब्त
पुलिस को पता लगा है कि राबिया अख्तर ने सट्टे और दूसरे गलत कामों से करीब ढाई करोड़ रुपये की संपत्ति बनाई है। इनमें दो आलीशान मकान शामिल हैं। पुलिस इस संपत्ति को 14 (1) के तहत जब्त कराने की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को देगी। गैंग के बाकी लोगों को भी पकड़ा जाएगा। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी