फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sarita of Rampur tops in 100 and 200 meter race.

Bareilly News: 100 व 200 मीटर दौड़ में रामपुर की सरिता अव्वल

Wed, 05 Feb 2025 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Sarita of Rampur tops in 100 and 200 meter race.
बरेली। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग जोनल प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को आईवीआरआई के खेल मैदान पर किया गया। प्रतियोगिता में नौ जनपदों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इसमें जूनियर बालिका वर्ग 100 व 200 मीटर दौड़ में रामपुर की सरिता, 400 मीटर में पीलीभीत की पूर्णिमा गंगवार, 800 में शाहजहांपुर की गुनगुन मौर्य, ऊंची कूद में बदायूं की गुंजन, लंबीकूद में अमरोहा की हिमांशी, चार किलो ग्राम गोला फेंक में अमरोहा की खुशी, चक्का फेंक में अमरोहा की नैंसी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

50 किलोग्राम भारवर्ग कुश्ती में शाहजहांपुर की दिक्षा, 53 किलोग्राम भारवर्ग में बरेली की नीलम गंगवार, 55 किलो में पीलीभीत की अंतरा कुशवाहा, 57 किलो में बरेली की सलोनी शर्मा, 59 किलो में संभल की आयुषी ने पहले स्थान पर कब्जा किया। इसके साथ ही कबड्डी में बिजनौर प्रथम, संभल द्वितीय व वॉलीबॉल में शाहजहांपुर की टीम प्रथम, बिजनौर द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बालक वर्ग 100 व 400 मीटर दौड़ में रामपुर के आलम, 200 मीटर में मुरादाबाद की विनीत, 1500 मीटर में रामपुर के दीपक, ऊंची व लंबी कूद में अमरोहा के मनु यादव, भाला फेंक में संभल के शेखर व चक्का फेंक में अमरोहा के यश चहल ने पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी में बिजनौर, वॉलीबॉल में बरेली प्रथम रही।
सीनियर वर्ग बालक वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता के 57 किलोभार वर्ग में मुरादाबाद के ऋषभ, 61 किलो में मुरादाबाद के फैजान, 65 में बिजनौर के मोहम्मद जावेद, 70 में बदायूं के धर्मेश कुमार व 74 में बिजनौर के शिव प्रताप विजेता रहे।
सब जूनियर बालिका वर्ग भारत्तोलन प्रतियोगिता के 49 किलोग्राम में शाहजहांपुर की रोली वर्मा, 55 किलो में शाहजहांपुर की प्रियांशी, 59 किलो में शाहजहांपुर की खुशबू प्रथम रहीं। जूनियर वर्ग 45 किलो में शाहजहांपुर की निकिता, 55 किलो में वंशिका ने जीत दर्ज की।
सीनियर वर्ग 45 किलो में शाहजहांपुर की नेहा, 49 किलो में बदायूं की संतोषी, 55 किलो ग्राम में बदायूं की महक, 59 किलो में शाहजहांपुर की प्रीती ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही बालक वर्ग सब जूनियर 61 किलो भारवर्ग में बदायूं के युग, जूनियर वर्ग 55 किलो में पीलीभीत के मोहम्मद रेहान व सीनियर वर्ग 55 किलो में बरेली के मोहम्मद सादिक, 61 में पीलीभीत के वीर पाल, 73 में बदायूं के श्रेष्ठजीत ने पहला स्थान हासिल किया।
इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल, सीडीओ जगप्रवेश, युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल के उपनिदेशक आदित्य कुमार ने संयुक्त रूप से किया।




इस दौरान भगवानदास, ऋषिकुमार, नरेंद्र कुमार सिंह, सचिन कुमार, अमन वैश, अंकुर कुशवाहा, शैफाली, कोमल गोतम, नैन्सी गुप्ता, दानिश, सोमेंद्र सिंह,आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed