{"_id":"61a94b0a58abd410a6ab7c4ff59a7849","slug":"saraf-million-of-house-robbery-in-mirganj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरगंज में सर्राफ के घर एक करोड़ का डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरगंज में सर्राफ के घर एक करोड़ का डाका
बरेली
Updated Wed, 18 Nov 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज (बरेली)। कस्बे के प्रमुख सर्राफ रामपाल गुप्ता के घर मंगलवार को तड़के डकैती पड़ गई। करीब 10-12 सशस्त्र बदमाश पड़ोस के खाली प्लाट के जरिये ऊपर घर की छत पर चढ़े और फिर जीने का गेट तोड़कर घर में अंदर घुस आए। इसके बाद परिवार के सभी लोगों को असलहों के जोर पर बंधक बनाकर करीब पौने दो घंटे तक लूटपाट की। सर्राफ के परिवार के मुताबिक बदमाश घर से 7.40 लाख कैश और सोने-चांदी के जेवरों समेत करीब एक करोड़ का माल लूट ले गए। घर में खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी बदमाश उठा ले गए जो सुबह अलग-अलग स्थानों पर पड़ी मिल गईं। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड के साथ घंटों छानबीन करती रही।
स्टेशन रोड पर रहने वाले सर्राफ रामपाल गुप्ता के परिवार के मुताबिक बदमाश उनके घर में रात करीब तीन बजे घुसे। सभी 10-12 बदमाश हथियारबंद थे। कुछ के चेहरों पर मंकी कैप थी और कुछ ने रुमाल बांधकर चेहरा ढंक रखा था। अनुमान जताया जा रहा है कि सर्राफ के घर के पीछे खाली पड़े प्लाट के जरिये बदमाश पहले पड़ोसी दीनानाथ गुप्ता के घर की कम ऊंचाई की दीवार पर चढ़े और फिर उसे फांदकर तीसरी मंजिल की छत पर पहुंच गए। इसके बाद बदमाश सर्राफ रामपाल गुप्ता के मकान की छत पर पहुंचे और जीने पर लगे चैनल गेट का ताला सब्बल फंसाकर तोड़ने के बाद घर के ग्राउंड फ्लोर पर पहुंच गए। घर की दूसरी मंजिल पर सर्राफ रामपाल के छोटे भाई महेश गुप्ता का परिवार रहता है। बदमाशों ने जीने में खुलने वाले दूसरी मंजिल के दरवाजे को ठोकरें मारकर तोड़ दिया। पांच-छह बदमाशों ने अंदर घुसकर महेश गुप्ता, उनकी पत्नी सीता, बेटे ओम और हरि को पिस्टल तानकर बेड पर ही प्लास्टिक टेप और रस्सियों से बांध दिया। बाकी बदमाशों ने ग्राउंड फ्लोर पर रह रहे रामपाल के परिवार को इसी तरह बंधक बना लिया और लूटपाट शुरू कर दी।
लूटपाट के बीच बंधे होने के बावजूद महेश ने डकैतों की तरफ बढ़ने की कोशिश की तो उन्होंने उन्हें नीचे गिराकर बाजू पर पिस्टल की बट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद महेश और सीता के साथ मारपीट करते हुए बच्चों समेत स्टोर में बंद कर दिया। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए चाबियां छीनने के बाद बदमाशों ने सेफ और तिजोरियों में रखा सारा माल समेट लिया। 7.40 लाख के कैश के साथ करीब एक करोड़ का माल समेटने के बाद बदमाश तड़के करीब 4.40 बजे मकान के बाहर का दरवाजा बंद कर फरार हो गए। घर में खड़ी दो मोटर साइकिलें भी ले गए। इनमें एक नई मोटर साइकिल कल ही बरेली से मंगाई गई थी जो सुबह टूटी-फूटी हालत में मीरगंज ओवरब्रिज के पास खंती में पड़ी मिली। दूसरी मोटर साइकिल बदमाश ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर छोड़ गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मौका मुआयना करने पहुंचे एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आसपास सक्रिय बदमाशों के बारे में पता कराया जा रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि सर्राफा के घर में किन-किन लोगों का आना-जाना है। उनके नौकरों से भी पूछताछ की जाएगी। परिवार के मुताबिक रुमाल और मंकी कैप से चेहरे ढंके सभी डकैत 20 से 30 वर्ष आयु के थे।